फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Traffic police line in Aligarh

Good News: अलीगढ़ में बनेगी यातायात पुलिस लाइन, 90 लाख बजट जारी

Tue, 11 Feb 2025 05:54 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 11 Feb 2025 05:54 PM IST
सार

अलीगढ़ मंडल बनने के बाद से यहां यातायात लाइन बनाने की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए आरएएफ रोड पर सरकारी भूमि भी जरूरत के अनुसार चिह्नित कर ली गई।

विज्ञापन
Traffic police line in Aligarh
यातायात पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ मंडल मुख्यालय में यातायात पुलिस लाइन बनने का रास्ता साफ हो गया है। शासन ने यातायात लाइन की चहारदीवारी के लिए 90.31 लाख रुपये का बजट जारी कर दिया है। यह लाइन पीएसी के सामने आरएएफ रोड की 1.125 हेक्टेयर भूमि पर बनना प्रस्तावित है। चहारदीवारी बनने के बाद यातायात लाइन में अन्य जरूरी सुविधाएं भी पूरी की जाएंगीं।

विज्ञापन


अलीगढ़ मंडल बनने के बाद से यहां यातायात लाइन बनाने की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए आरएएफ रोड पर सरकारी भूमि भी जरूरत के अनुसार चिह्नित कर ली गई। मगर शासन स्तर से बजट की स्वीकृति के इंतजार में अभी तक यह लाइन दो पार्ट में विकल्प के रूप में संचालित की जा रही है।
विज्ञापन


एक पार्ट सुरक्षा विहार में सीओ द्वितीय कार्यालय के पास ही भूमि पर सीज वाहन खड़े करने के लिए प्रयोग किया जा रहा है। दूसरा थानों में लंबे समय से खड़े वाहनों को सीओ बरला कार्यालय के पास के यार्ड में रखवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन स्तर से जारी आदेश के अनुसार अलीगढ़ यातायात लाइन 1.125 हेक्टेयर भूमि पर बनेगी। जिसके लिए बजट की वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर दी है। एसपी यातायात मुकेश चंद्र उत्तम के अनुसार इसके लिए काफी समय से इंतजार था। जल्द काम शुरू कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed