फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Traffic Controlled on the lines of South Korea

दक्षिण कोरिया की तर्ज पर होगा ट्रैफिक कंट्रोेल

Thu, 22 Nov 2018 02:18 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Thu, 22 Nov 2018 02:18 AM IST
विज्ञापन
Traffic Controlled on the lines of South Korea
दक्षिण कोरिया की प्रतिनिधि मिसेज वी का स्वागत करते नगर आयुक्त सत्यप्रकाश पटेल। - फोटो : Amar Ujala
 दक्षिण कोरिया की तर्ज और तकनीक से शहर की चरमराती ट्रैफिक व्यवस्था को पटरी पर लाने की योजना बनाई जा रही है। इससे यातायात सुगमता और सुरक्षा, दोनों ही मकसद पूरे होंगे। इस योजना पर ठोस काम होने की संभावना तलाशने के लिए साउथ कोरिया का प्रतिनिधि मंडल आया और इस तकनीक में सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस संबंध में एक प्रिजेंटेशन भी दिखाया गया। 
विज्ञापन

 साउथ कोरिया के प्रतिनिधि मंडल में मिस बैंग ही वी, जुलियन ली औरा सिंका शामिल थे। प्रिजेंटेशन में दिखाया गया कि शहर में एक स्थान पर बड़ा कंट्रोल रूम बनेगा। बहुत बड़े डिस्प्ले पर शहर के विभिन्न हिस्सों पर कैमरे की मदद से ट्रैकिंग की जाएगी। अगर कहीं जाम लगा है तो उससे पहले ही ट्रैफिक को डायवर्ट किया जा सकेगा। इस बात को यूं समझ सकते हैं कि एक बड़ी स्क्रीन पर शहर के पूरे रास्ते और उनकी स्थिति दिखाई दे रही होगी। इससे सुरक्षा का एक बड़ा मकसद भी हल होगा। यह प्रिजेंटेशन बहुत सराहा गया।  इस अवसर पर नगर आयुक्त सत्य प्रकाश, जोनल अधिकारी अजीत कुमार राय, राजेश कुमार गुप्ता, देशदीपक, अहसान रब आदि साथ थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed