फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Tractor went out of control and overturned in Bombay, driver died

Aligarh News: अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर बंबे में पलटा, चालक की मौत

Mon, 19 May 2025 01:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Tractor went out of control and overturned in Bombay, driver died
क्षेत्र के गांव अमरपुर कोडला में रविवार शाम को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बंबे में पलट गया। हादसे में चालक की मौके पर मौत हो गई। ट्रैक्टर पर सवार दूसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

थाना हरदुआगंज निवासी आमिर (21) पुत्र नूरुद्दीन के परिजनों ने बताया कि रविवार की सुबह गांव का ही चांद ठेकेदार नलकूप बोरिंग कराने के लिए मजदूरी पर रोरावर के गांव अमरपुर कोडला निवासी भवंरपाल सिंह के यहां बोरिंग करने आए थे। बोरिंग का काम खत्म करने के बाद ट्रैक्टर में सामान लेकर आमिर जा रहा था। उसके साथ मजदूर करुआ पुत्र चरण सिंह भी ट्रैक्टर पर सवार था। गांव के पास सड़क मोड़ते वक्त ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीण दौड़ पड़े। ट्रैक्टर के नीचे फंसे दोनों युवकों को निकालने लगे, लेकिन आमिर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की जानकारी होने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने बताया है कि ट्रैक्टर तेज रफ्तार से मोड़ने की वजह से पलटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed