फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Tornado and rain caused trees, the city's electricity halted

आंधी और बारिश से पेड़ उखड़े, शहर की बिजली ठप

Sun, 10 Jun 2018 01:41 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Sun, 10 Jun 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
Tornado and rain caused trees, the city's electricity halted
आंधी और बारिश से पेड़ उखड़े, शहर की बिजली ठप - फोटो : Dig Vishal
शनिवार की देर शाम आई तेज आंधी और बारिश के चलते शहर में कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए और होर्डिंग फट गए। पूरे शहर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। घरों की टीन हवा में उड़ गईं। हालांकि इससे भीषण गर्मी से राहत भी मिली। देर रात तक बिजली विभाग की टीमें लाइनों की पेट्रोलिंग करती रहीं और आपूर्ति को सुचारु करती रहीं। रविवार और सोमवार को आंधी के साथ बारिश की संभावना है।  
विज्ञापन


शनिवार की देर शाम अचानक मौसम बदला और तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चलने लगी। आंधी में मैरिस रोड पर मिल्क बार के सामने पेड़ गिर गया, जिससे वहां ट्रैफिक जाम हो गया। इसके अलावा टेलीफोन एक्सचेंज के सामने, तस्वीर महल, कलेक्ट्रेट रोड, अनूपशहर रोड पर भी कई स्थानों पर पेड़ों की टहनियां टूटकर गिर गईं।
विज्ञापन


कई जगहों पर लगे नगर निगम के होर्डिंग, पोस्टर बैनर आदि फट गए। शहर के सभी 28 बिजली घरों की आपूर्ति एहतियातन बंद कर दी गई। जब आंधी और बारिश का दौर थाम तो पता चला कि बारहद्वारी, गांधी पार्क, शांतिनिकेतन, भुजपुरा की लाइन आंधी के चलते ट्रिप कर गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा अन्य बिजली घरों पर भी आपूर्ति में बाधा आई। पेड़ों की गिरी टहनियों डालों को साफ करने के लिए नगर निगम की टीमें भी लगा दी गईं। बिजली विभाग की टीम देर रात तक लाइनों की पेट्रोलिंग कर रही हैं। इससे पहले  शनिवार को सुबह से ही मौसम में थोड़ी राहत रही। दोपहर में आकाश में छाये बादलों के चलते भी लोगों ने राहत की सांस ली।


मौसम की जानकारी देने वाली वेबसाइटों के अनुसार शनिवार को न्यूनतम तापमान में कमी से गर्मी की तेजी कम हुई। शनिवार को न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed