{"_id":"6ae862030239b32fa70f607e","slug":"roads-worth-rs-3-5-crore-to-be-built-in-gabhana-and-jawan-aligarh-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: गभाना-जवां में साढ़े तीन करोड़ से बनेंगी सड़कें, जल्द शुरू होगा काम,दस महीने में पूरा होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: गभाना-जवां में साढ़े तीन करोड़ से बनेंगी सड़कें, जल्द शुरू होगा काम,दस महीने में पूरा होगा निर्माण
Mon, 02 Nov 2026 03:42 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 02 Nov 2026 03:42 PM IST
सार
दोनों सड़कों को नवनिर्माण योजना में शामिल कर प्रस्ताव भेजा गया था, जिसकी मंजूरी मिल गई है। लगभग साढ़े तीन करोड़ की लागत से दोनों सड़कें बनवाईं जाएंगी। काम जल्द शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
सड़क
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
अलीगढ़ जिले के गभाना और जवां ब्लॉक में जर्जर हो चुकी दो प्रमुख सड़कों का निर्माण जल्द शुरू होगा। इसमें गभाना ब्लॉक में बलवंत नगरिया से पहासू मार्ग होते हुए खेड़ा मंदिर तक जाने वाली लगभग डेढ़ किमी लंबी सड़क 1.64 करोड़ से बनवाई जाएगी।
विज्ञापन
इसी तरह से जवां ब्लॉक में तालेपुर से देहली खुर्द तक जाने वाली पौने दो किमी लंबी सड़क को 1.86 करोड़ की लागत से बनाया किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी ने इसका टेंडर जारी कर दिया है। 10 महीने में दोनों सड़कों का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी के एसई प्रभात कुमार चौधरी ने बताया कि दोनों सड़कों को नवनिर्माण योजना में शामिल कर प्रस्ताव भेजा गया था, जिसकी मंजूरी मिल गई है। लगभग साढ़े तीन करोड़ की लागत से दोनों सड़कें बनवाईं जाएंगी। काम जल्द शुरू कराया जाएगा। इन दोनों सड़कों के बनने से लगभग 25 हजार ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी। कई वर्षों से जर्जर इन सड़कों का निर्माण कराने की मांग लगातार उठाई जा रही थी।
विज्ञापन