{"_id":"640105200c5b2face406e6c4","slug":"took-two-samples-of-khoya-and-one-cheese-seized-614-kg-of-bad-in-atrauli-aligarh-news-c-2-1-57906-2023-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: खोया के दो और पनीर का एक नमूना लिया, अतरौली में 614 किलोग्राम बूरा किया सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: खोया के दो और पनीर का एक नमूना लिया, अतरौली में 614 किलोग्राम बूरा किया सीज
Fri, 03 Mar 2023 01:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Fri, 03 Mar 2023 01:50 AM IST
सार
खाद्य वस्तुओं में मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन सक्रिय है। त्योहार पर दूध से निर्मित खाद्य पदार्थों खासकर खोया के अलावा खाद्य तेलों में मिलावट की शिकायतें बढ़ जाती हैं। मिलावटखोरों के बारे में जानकारियां जुटाई जा रही हैं।
विज्ञापन
अचल ताल खोया मंडी में खोया विक्रेताओं के यहां खोया की जांच करते एफडीए के अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
होली को लेकर खाद्य वस्तुओं में मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने अभियान छेड़ दिया है। इसके लिए तहसीलवार एक-एक और शहरी क्षेत्र में दो टीमें लगी हैं। खाद्य वस्तुओं के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज जा रहे हैं।
विज्ञापन
एडीएम सिटी मीनू राणा ने बताया कि खाद्य वस्तुओं में मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन सक्रिय है। त्योहार पर दूध से निर्मित खाद्य पदार्थों खासकर खोया के अलावा खाद्य तेलों में मिलावट की शिकायतें बढ़ जाती हैं। मिलावटखोरों के बारे में जानकारियां जुटाई जा रही हैं। सहायक आयुक्त खाद्य-द्वितीय सर्वेश मिश्रा एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय प्रधान के नेतृत्व में टीम ने थाना गांधीपार्क के अचल ताल खोया मंडी पर विभिन्न विक्रेताओं के यहां खोया की जांच की।
विज्ञापन
रघुनंदन मावा स्टोर से खोया, रामघाट रोड लाल मंदिर स्थित मुंशीलाल स्वीट एंड स्नैक्स की दुकान से खोया, क्वार्सी चुंगी रामघाट रोड स्थित चौधरी पनीर भंडार से पनीर का एक नमूना लिया। तहसील अतरौली में बहरावद रोड पर अतुल गुप्ता की बूरा फैक्ट्री से बूरा एवं सफेद पाउडर का एक-एक नमूना लिया गया। 614 किलोग्राम बूरा सीज किया गया है।
विज्ञापन