फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Tonight will be a two-day lockdown

आज रात 10 बजे से लग जाएगा दो दिनी लॉकडाउन

Thu, 23 Jul 2020 08:06 PM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Thu, 23 Jul 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
Tonight will be a two-day lockdown
gorakhpur lockdown - फोटो : अमर उजाला।
कोरोना वायरस की चेन को तोड़ने के लिए हर सप्ताह शनिवार और रविवार को लगने वाला लॉकडाउन शुक्रवार रात 10 बजे से प्रभावी हो जाएगा। शनिवार और रविवार पूरी तरह से बंद रहने के बाद सोमवार सुबह पांच बजे से हालात सामान्य होंगे। इन दो दिनों में सिर्फ सुबह छह से 11 बजे के बीच दूध, फल और सब्जी सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की बिक्री होगी। मेडिकल स्टोर्स और अस्पताल पहले की तरह ही खुले रहेंगे। 
विज्ञापन



आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को ही आवागमन की छूट ड्यूटी के समय होगी। साथ ही शाम चार से छह बजे के बीच दूध की दुकानों को भी खोलने की अनुमति दी गई है। जिलाधिकारी ने जनता से अपील की है कि वह लॉक डाउन का पालन करें। बेवजह सड़कों पर न घूमें। घूमने वालों पर कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन



जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के मुताबिक शासन की गाइड लाइन के अनुसार, ट्रेन और रोडवेज बसों, मालवाहक वाहनों और हाईवे पर स्थित ढाबों का संचालन चालू रहेगा। लोकल ट्रांसपोर्ट बंद रहेगा। एक शहर से दूसरे शहर रोडवेज बस या ट्रेन से जाने के लिए किसी प्रकार के पास की जरूरत नहीं है। यात्रा का टिकट ही पास के तौर पर मान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन



शुक्रवार रात दस बजे से लागू होने वाला लॉक डाउन सोमवार सुबह पांच बजे तक रहेगा। इस दौरान धनीपुर सब्जी मंडी रात 11 से सुबह 5 बजे तक खुलेगी। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहने के दौरान सैनेटाइजिंग अभियान चलाया जाएगा। फैक्टरी और प्रतिष्ठान संचालक भी अपने-अपने यहां सैनेटाइजिंग कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed