फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   toll tax will increase

Toll Plaza: 31 मार्च मध्यरात्रि से 10 फीसदी बढ़ जाएगा टोल टैक्स, गभाना टोल प्लाजा पर यह होंगी नई दरें

Sun, 30 Mar 2025 08:27 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 30 Mar 2025 08:27 PM IST
सार

टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे रहने वाले लोगों के लिए 340 रुपये वाला मासिक पास अब 350 रुपये का हो जाएगा। 31 मार्च की रात 12 के बाद से यह नई दरें लागू हो जाएंगी।

विज्ञापन
toll tax will increase
गभाना टोल प्लाजा - फोटो : संवाद

विस्तार

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के गभाना टोल प्लाजा पर 31 मार्च की मध्यरात्रि से दस फीसदी टोल टैक्स बढ़ जाएगा। इस टोल प्लाजा से प्रतिदिन करीब 13 हजार से अधिक वाहन निकलते हैं। 

विज्ञापन


टोल प्लाजा के मैनेजर इंद्रजीत चौधरी ने बताया कि अभी एक तरफ से कार, जीप अथवा वैन पर 190 रुपये का टैक्स लग रहा था, जो दस फीसदी बढ़ने के बाद 200 रुपये हो जाएगा। दूसरी तरफ से 300 रुपये हो जाएंगे। हल्के वाणिज्यिक वाहन अथवा मिनी वाहन में अभी 290 रुपये हैं, जो 305 रुपये और दूसरी तरफ से 460 रुपये हो जाएंगे। 
विज्ञापन


ट्रक-बस अथवा दो धुरी वाले वाहन में अभी 585 रुपये और दूसरी तरफ से 925 रुपये, तीन धुरी वाले वाणिज्यिक वाहन में अभी 885 रुपये, अब  935 रुपये और दूसरी तरफ से 1400 रुपये लगेंगे। विशाल आकार के वाहन सात से अधिक धुरी वाले में 1155 की जगह 1220 रुपये और दूसरी तरफ से 1830 रुपये चार्ज होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे रहने वाले लोगों के लिए 340 रुपये वाला मासिक पास अब 350 रुपये का हो जाएगा। 31 मार्च की रात 12 के बाद से यह नई दरें लागू हो जाएंगी। नई दरों की सूची टोल प्लाजा पर चस्पा करा दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed