फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Toll collection should be stopped till GT Road is repaired

जीटी रोड ठीक होने तक रोकी जाए टोल वसूली

Tue, 23 Aug 2022 01:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Toll collection should be stopped till GT Road is repaired
प्रदेश सरकार ने हाल ही में अपने सौ दिन के विकास कार्योें का ब्योरा पेश किया है, मगर सड़कों की दुर्दशा पर अब खुद भाजपा के ही लोग सवाल खड़े करने लगे हैं। अलीगढ़ को दिल्ली से जोड़ने वाले जीटी रोड की दुर्दशा पर खुद भाजपा संगठन के जिला प्रभारी व मेरठ के शिक्षक विधायक श्रीचंद्र शर्मा ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी को पत्र लिख अनुरोध किया है कि इस रोड के सही होने तक टोल वसूली बंद कराई जाए। टोल कंपनी को सिर्फ टोल वसूली की चिंता है, सड़क की नहीं है।
विज्ञापन

मेरठ-सहारनपुर शिक्षक सीट से एमएलसी श्रीचंद्र शर्मा ने यह पत्र 16 अगस्त को लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि वे अलीगढ़ जनपद के भाजपा संगठन के प्रभारी भी हैं। इसलिए उनका आना जाना रहता है। दादरी बाईपास पार करने के बाद अलीगढ़ बौनेर तक कुल 126 किमी के इस एनएच-91 हाईवे (पुराने जीटी रोड) की हालत इतनी खस्ता है कि लाखों जगह पैच वर्क की वजह से गाड़ियां उछलती और खड़खड़ाती हुई चलती हैं। टोल कंपनी मात्र टोल वसूली में व्यस्त हैं। टोल प्लाजा के गेटों पर लंबी लाइन लगी रहती है। दादरी बाईपास से अलीगढ़ बौनेर तक इस एनएच-91 मार्ग को अविलंब दुरुस्त कराया जाए। तब तक टोल कंपनी पर टोल वसूली के लिए रोक लगाई जाए। ताकि आम व्यक्ति को राहत महसूस हो सके।
विज्ञापन

- यह जनता से जुड़ा विषय है। मैं खुद जब भी अलीगढ़ आता जाता हूं तो इस समस्या को देखता हूं। टोल कंपनी को इस बात की कोई चिंता नहीं। वह सिर्फ टोल वसूली में व्यस्त है। इसलिए केंद्रीय परिवहन मंत्री से पत्र लिखकर अनुरोध किया गया है। बाकी आगे भी प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- श्रीचंद्र शर्मा, भाजपा जनपद प्रभारी, एमएलसी
गभाना टोल प्लाजा की स्थिति
- 126 किमी का है दादरी से अलीगढ़ बाईपास तक रास्ता
- 175 रुपये फास्टटैग से, 350 रुपये नकद टोल पर वसूली है
- 11 हजार वाहन (औसतन) प्रतिदिन इस टोल से निकलते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed