फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Today the fate of MLC candidates will be closed in ballot papers

आज मतपेटियों में बंद होगा एमएलसी प्रत्याशियों का भाग्य

Mon, 30 Nov 2020 08:49 PM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Mon, 30 Nov 2020 08:49 PM IST
विज्ञापन
आगरा खंड स्नातक व शिक्षक निर्वाचन के लिए आज मंगलवार को जिले के 91 बूथों पर मतदान होगा। सोमवार को धनीपुर मंडी से भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पोलिंग पार्टियां निर्वाचन सामग्री लेकर बूथों के लिए रवाना हुईं। सुबह 8 से शाम 5 बजे तक 74 बूथों पर 47532 स्नातक मतदाता व 17 बूथ पर 5242 शिक्षक मतदाता प्रत्याशियों के मतदान करेंगे।
विज्ञापन



बाद में मतपेटियों को सील कर आगरा स्थित मतगणना स्थल के लिए रवाना कर दिया जाएगा। मतगणना स्थल तक पेटियों को सुरक्षित पहुंचाने का जिम्मा एसडीएम गभाना, एसडीएम इगलास व सीओ बरला को सौंपा गया है। इधर, सोमवार को अधिकारियों ने मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन




 उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी ने बताया कि मतदान के लिए 7-7 जोनल व सुपर जोनल मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। 16 सेक्टर व 91 माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं। पोलिंग पार्टियों के बूथों पर रवाना होने के बाद सभी सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण करने के लिए निकले और  सुनिश्चित किया कि सभी पार्टियां अपने मतदेय स्थल पर सभी सदस्यों समेत पहुुंची हैं या नहीं। मंगलवार सुबह आठ बजे से मतदान प्रारंभ होगा और शाम पांच बजे समाप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



यदि पांच बजे तक मतदान के लिए लंबी लाइन लगी हुई है तो पीठासीन अधिकारी द्वारा पर्चियां बनाकर लाइन में लगे मतदाताओं को दी जाएंगी। जितने मतदाता 5 बजे तक लाइन में लग गए हैं, उन सभी के वोट डलवाए जाएंगे। मतदान के दौरान यदि मतदाता वरीयता अंक के अतिरिक्त किसी अन्य आकृति, निशान या कोई पहचान चिन्ह अंकित करता है तो मतपत्र अवैध माना जाएगा। 

मतदान के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का कराया जाएगा पालन 
केंद्रों पर मतदान कार्मिक कोविड-19 के दिशा-निर्देशों को पालन कराएंगे। कोई भी अधिकारी और कर्मचारी बिना मास्क, सैनिटाइजर का प्रयोग किए निर्वाचन नहीं कराएगा। सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन कराया जाएगा। अगर कोई मतदाता कोरोना संदिग्ध प्रतीत होगा तो उसका तत्काल एंटीजन किट से टेस्ट कराया जाएगा। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो भी उसे मतदान से वंचित नहीं किया जाएगा। संक्रमित व्यक्ति के लिए एक अलग कमरा बनाया गया है। जब सभी लोग मतदान कर चुके होंगे तो अंत में उसका मत डलवाया जाएगा। इसके बाद संक्रमित को कोविड अस्पताल भेज दिया जाएगा।

आज शाम पांच बजे खुल जाएंगी शराब की दुकानें
शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के चलते शराब, भांग, बीयर की दुकानों-मॉडल शॉप और बार को जिला प्रशासन ने जिले में 29 सितंबर की शाम पांच बजे से बंद करा दिया है। एक दिसंबर की शाम पांच बजे मतदान खत्म होने के बाद इन दुकानों को फिर से खुलने की अनुमति जारी की जाएगी। साथ ही तीन दिसंबर को मतगणना के चलते ये सभी दुकानें फिर से बंद रहेंगी।



दस प्रकार के पहचान संबंधी दस्तावेज मतदान में होंगे मान्य
- निर्वाचन फोटो पहचान-पत्र
- आधार कार्ड
- ड्राइविंग लाइसेंस
- पैन कार्ड
- भारतीय पासपोर्ट
- राज्य/केंद्र सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्त्रस्म स्थानीय निकाय या अन्य निजी औद्योगिक घरानों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए सेवा पहचान-पत्र
- सांसदों/विधायकों/विधान परिषद सदस्यों को जारी अधिकारिक पहचान-पत्र
- शैक्षिक संस्थाओं जिनमें संबंधित शिक्षक, स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का निर्वाचक नियोजित हो द्वारा जारी सेवा पहचान-पत्र
- विश्वविद्यालय द्वारा जारी उपाधि
- डिप्लोमा का प्रमाण-पत्र मूलरूप में एवं सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी दिव्यांगता संबंधित प्रमाण-पत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed