{"_id":"603d4c6f8ebc3ee6526ff6da","slug":"today-reservation-clear-for-panchayat-election-city-office-news-ali2575637188","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज जारी होगा ग्राम प्रधान और जिला पंचायत सदस्यों का प्रस्तावित आरक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज जारी होगा ग्राम प्रधान और जिला पंचायत सदस्यों का प्रस्तावित आरक्षण
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए ग्राम प्रधान एवं जिला पंचायत सदस्य पद का प्रस्तावित आरक्षण मंगलवार को जारी हो सकता है। जिला पंचायत राज विभाग ने प्रस्तावित आरक्षण का मसौदा तैयार कर लिया है। लेकिन क्षेत्र पंचायत सदस्य पद का आरक्षण प्रस्ताव तैयार नहीं हो सका है। संभवत: यह बुधवार को जारी होगा। इसके बाद इस प्रस्तावित आरक्षण सूची पर दावे एवं आपत्तियां मांगी जाएंगी। इनके निस्तारण के बाद आठ मार्च को अंतिम आरक्षण सूची जारी कर दी जाएगी।
अप्रैल में प्रस्तावित पंचायत चुनावों के लिए आरक्षण पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। प्रत्याशियों का चुनावी गणित इसी आरक्षण पर टिका है। इस बार चक्रानुक्रम में जारी होने वाले आरक्षण में साल 1995, 2000, 2005, 2010 और 2015 में आरक्षित व अनारक्षित ग्राम सभाओं एवं वार्डों की स्थिति बदलनी तय है। मसलन, जो ग्राम सभा अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व थी, वे पिछड़ा वर्ग अथवा सामान्य की श्रेणी में आ जाएंगी। जो सामान्य या पिछड़ा वर्ग के लिये थीं, वे अनुसूचित जाति के कोटे में जाएंगी।
जिला पंचायत राज अधिकारी पारुल सिसौदिया ने बताया कि प्रधान व जिला पंचायत सदस्यों की आरक्षण व्यवस्था तय कर ली गई है। मसौदे को डीएम के पास हस्ताक्षर के लिए भेज दिया गया है। अभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों के वार्डों का प्रस्तावित आरक्षण तय नहीं हो सका है। विभागीय कर्मचारी एवं अधिकारी इसे तय करने के प्रयासों में जुटे हैं। मंगलवार को प्रधान एवं जिला पंचायत सदस्यों का प्रस्तावित आरक्षण जारी कर दिया जाएगा। बीडीसी के आरक्षण की सूची संभवत: बुधवार को जारी होगी।
विज्ञापन
जिले की स्थिति
867 ग्राम पंचायत
10973 ग्राम पंचायत वार्डों की संख्या
47 जिला पंचायत वार्डों की संख्या
1126 क्षेत्र पंचायत वार्डों की संख्या
1375 मतदान केन्द्र
2883 मतदान स्थल
1801575 मतदाता