फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Today is the last day to register objection on reservation

निकाय चुनाव : आरक्षण पर आपत्ति दर्ज कराने का आज अंतिम दिन

Wed, 05 Apr 2023 11:43 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Wed, 05 Apr 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Today is the last day to register objection on reservation
निकाय चुनाव को लेकर शासन स्तर से घोषित आरक्षण को लेकर नाखुश दावेदारों की लखनऊ तक दौड़ जारी है। आरक्षण को लेकर उनके स्तर से आपत्तियां भी दर्ज कराई जा रही हैं। राजनीतिक हस्तक्षेप भी किया जा रहा है, ताकि मन मुताबिक आरक्षण घोषित हो सके और वे चुनाव लड़ सकें।
विज्ञापन



नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायतों में वार्डवार घोषित हुए आरक्षण से असंतुष्ट दावेदारों एवं उनके समर्थकों के स्तर से आपत्ति दर्ज कराने का सिलसिला जारी है। शासन स्तर से जिले की नगर निगम समेत 18 निकायों के लिए वार्ड वार आरक्षण तय करते हुए शासन ने 329 वार्डों की अंनतिम सूची जारी की है। वार्ड आरक्षण को लेकर दावेदार असंतुष्ट नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन




इसको लेकर उनके द्वारा कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपनी आपत्तियां दर्ज करायी जा रही हैं। उधर, नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के लिए लखनऊ में आपत्तियां सामने आ चुकी हैं। वार्ड वार घोषित हुई अनंतिम सूची पर बृहस्पतिवार तक आपत्ति दर्ज करायी जा सकती हैं। इसके बाद आने वाली आपत्तियों पर ध्यान नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed