{"_id":"6afd72066baec9a94b0b5552","slug":"yogi-minister-sandeep-singh-s-wedding-bjp-ticket-aspirants-to-attend-pm-modi-s-presence-expected-2026-11-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"योगी के मंत्री की शादी: संदीप के विवाह में जुटेंगे टिकट के दावेदार, पीएम मोदी समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी के मंत्री की शादी: संदीप के विवाह में जुटेंगे टिकट के दावेदार, पीएम मोदी समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल
Wed, 18 Nov 2026 03:10 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 18 Nov 2026 03:10 PM IST
सार
यूपी सरकार में मंत्री संदीप सिंह की शादी में टिकट के दावेदार जुटेंगे। शादी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की भी चर्चा है। ऐसे में आयोजन को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में उत्सुकता बढ़ गई है।
विज्ञापन
संदीप सिंह और मेघना चौधरी और सौरभ सिंह और अंतरा त्यागी की सगाई
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा से टिकट की दावेदारी कर रहे नेताओं के लिए अब दिल्ली में होने वाला एक पारिवारिक समारोह अपनी राजनीतिक नजदीकी दिखाने का अवसर बन गया है। प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह और उनके भाई सौरभ की शादी और रिसेप्शन में शामिल होने के लिए अलीगढ़ से करीब एक हजार लोगों के दिल्ली पहुंचने की चर्चा है।
इनमें बड़ी संख्या उन नेताओं की है, जो आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट के दावेदार माने जा रहे हैं। कई संभावित दावेदारों ने तो दिल्ली के चाणक्यपुरी में आयोजन स्थल के आसपास होटल तक बुक करा लिए हैं।संदीप सिंह की सगाई और तिलक समारोह संपन्न होने के बाद 26 नवंबर को दिल्ली में होने वाले विवाह समारोह पर सभी की निगाहें हैं।
विज्ञापन
इनमें बड़ी संख्या उन नेताओं की है, जो आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट के दावेदार माने जा रहे हैं। कई संभावित दावेदारों ने तो दिल्ली के चाणक्यपुरी में आयोजन स्थल के आसपास होटल तक बुक करा लिए हैं।संदीप सिंह की सगाई और तिलक समारोह संपन्न होने के बाद 26 नवंबर को दिल्ली में होने वाले विवाह समारोह पर सभी की निगाहें हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
इसके अगले दिन 27 नवंबर को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में रिसेप्शन आयोजित होगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की भी चर्चा है। ऐसे में आयोजन को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में उत्सुकता बढ़ गई है।
विज्ञापन
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि टिकट के दावेदार इस समारोह में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के साथ ही राजू भैया से अपनी करीबी भी प्रदर्शित करना चाहते हैं। आयोजन में भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं और दिग्गजों के पहुंचने की संभावना के बीच दावेदार उनकी नजरों में भी आना चाहते हैं।
कई नेता इस आयोजन के जरिये राज पैलेस से अपनी नजदीकी दिखाकर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दावेदारी को मजबूत करने की कोशिश में हैं। हालांकि, समारोह में शामिल होना किसी की राजनीतिक दावेदारी या टिकट की गारंटी नहीं है।
संदीप सिंह की शादी में जुटेंगे प्रधानमंत्री मोदी समेत सियासत के दिग्गज
बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह और उनके भाई सौरभ सिंह के विवाह के बहाने प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व, केंद्र सरकार के मंत्रियों, संघ के प्रमुख पदाधिकारियों और लोधी समाज के दिग्गजों का जमावड़ा दिल्ली में लगेगा। परिवार ने आयोजन को तीन अलग-अलग चरणों में करने की तैयारी की है।
दोनों भाइयों की सगाई का कार्यक्रम अलीगढ़ में संपन्न हो चुका है। अब 26 नवंबर को दिल्ली के द लीला होटल में विवाह का मुख्य समारोह होगा। इसमें करीब 200 विशिष्ट अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के कुछ चुनिंदा मंत्रियों को भी निमंत्रण भेजा गया है। दोनों परिवारों के सदस्यों और करीबी लोगों की मौजूदगी में यह आयोजन संपन्न होगा।
27 नवंबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में रिसेप्शन प्रस्तावित है। इसमें करीब 10 हजार मेहमानों के पहुंचने की व्यवस्था की जा रही है। अतिथि सूची में भाजपा के राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के नेता, केंद्रीय मंत्री, संगठन के पदाधिकारी और कल्याण सिंह के राजनीतिक सफर के पुराने सहयोगियों को जगह दी गई है। उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित अन्य राज्यों के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी आमंत्रित किया जा रहा है।
इस आयोजन का एक अहम पक्ष लोधी समाज के राजनीतिक और सामाजिक नेतृत्व की भागीदारी भी है। कल्याण सिंह का इस समाज में व्यापक प्रभाव रहा है। उनके राजनीतिक दौर से जुड़े पुराने चेहरों के साथ वर्तमान पीढ़ी के नेताओं की मौजूदगी भी समारोह को खास बनाएगी। अलीगढ़ के कई प्रमुख लोगों को भी निमंत्रण भेजा गया है।
इधर, दिसंबर में लखनऊ में एक और कार्यक्रम आयोजित किए जाने की चर्चा है। हालांकि इसकी तारीख और स्वरूप को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। माना जा रहा है कि इसमें प्रदेश सरकार और भाजपा संगठन से जुड़े प्रमुख लोगों को आमंत्रित किया जा सकता है।
