{"_id":"630d181a36a3c7141853ce30","slug":"three-year-old-girl-forced-to-wear-hijab-for-come-school-aligarh-news-ali299198893","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: तीन साल की बच्ची को स्कूल में हिजाब पहनकर आने पर मजबूर किया, डीएम से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: तीन साल की बच्ची को स्कूल में हिजाब पहनकर आने पर मजबूर किया, डीएम से की शिकायत
Tue, 30 Aug 2022 01:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 01:18 AM IST
सार
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के नेता मोहम्मद आमिर ने यह भी कहा कि उनकी तीन साल बेटी को हिजाब पहनाकर स्कूल भेजने का दबाव बनाया जा रहा है। मामले में जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह से शिकायत की गई है। दूसरी ओर स्कूल प्रबंधक ने इन आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन
डीएम इंद्र विक्रम सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गांव पंजीपुर के इस्लामिक मिशन स्कूल पर दैनिक प्रार्थना के दौरान राष्ट्रगान न कराने का आरोप लगा है। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के नेता मोहम्मद आमिर ने यह भी कहा कि उनकी तीन साल बेटी को हिजाब पहनाकर स्कूल भेजने का दबाव बनाया जा रहा है। इसके अलावा हिंदी न पढ़ाए जाने के साथ-साथ अन्य कई आरोप स्कूल प्रबंधन पर लगाए हैं।
उन्होंने इस मामले की शिकायत जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह से की है। दूसरी ओर स्कूल प्रबंधक ने इन आरोपों को निराधार बताया है। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के नेता आमिर ने बताया कि उनकी तीन वर्षीय बेटी अक्सा आमिर का गांव पंजीपुर स्थित इस्लामिक मिशन स्कूल में शैक्षिक सत्र 2022-23 के लिए नर्सरी में दाखिला कराया था। उसे हिजाब पहनकर स्कूल आने के लिए मजबूर किया जा रहा है।
पांच माह बाद भी उनकी बेटी को हिंदी का एक भी शब्द नहीं पढ़ाया गया। स्कूल में कार्टून वाले बैग, बोतल, लंच बॉक्स भी प्रतिबंधित हैं। जब स्कूल प्रशासन से इसकी शिकायत की तो भी कोई सकारात्मक परिणाम नहीं निकला। अलबत्ता, उनसे और उनकी पत्नी से अभद्रता की गई। उन्होंने कहा कि इस मामले में प्रधानाचार्य से मिलना चाहा, लेकिन स्कूल प्रशासन ने मिलने से मना कर दिया। कहा, जो भी बात है उनसे बताएं। उनसे बताया गया कि बेटी का प्रदर्शन अच्छा नहीं है जबकि अब तक गृहकार्य चेक नहीं किए गए।
विज्ञापन
आमिर का कहना है कि उन्होंने स्कूल प्रबंधन से पूछा कि प्रार्थना के समय राष्ट्रगान क्यों नहीं होता? तीन साल की बेटी को बिना हिजाब पहने स्कूल आने की अनुमति मांगी, जिस पर स्कूल प्रशासन ने उनसे अभद्रता की। आमिर ने स्कूल प्रशासन की शिकायत जिलाधिकारी से की है। इस पर जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दे दिए हैं। इस संबंध में स्कूल प्रबंधक डॉ. कौनेन कौसर ने बताया कि जो आरोप लगाए गए हैं, वे बेबुनियाद हैं। स्कूल में राष्ट्रगान होता है। हिजाब के लिए कोई दबाव नहीं बनाया गया।