फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Three teams formed to search for those who attacked the BJP leader

Aligarh News: भाजपाई पर हमला करने वालों की तलाश में तीन टीमें गठित

Sat, 13 Dec 2025 01:47 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Three teams formed to search for those who attacked the BJP leader
भाजपा कार्यकर्ता जेपी हिंदुस्तानी पर हमला करने वालों की तलाश के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। एसओजी और सर्विलांस की टीमें भी घटना के खुलासे के लिए लगाई गई हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के काफी लोग शुक्रवार को जेपी हिंदुस्तानी के साथ पूर्व मंत्री राजवीर सिंह से मिले और घटनाक्रम की पूरी जानकारी दी। उन्होंने एसएसपी नीरज जादौन व डीआईजी प्रभाकर चौधरी से बात कर घटना का निष्पक्ष खुलासा करने की बात कही। जेपी हिंदुस्तानी ने बताया कि एसएसपी की ओर से आश्वासन मिला है कि उन्हें पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। लाइसेंस के लिए नियमानुसार कार्रवाई जल्द पूरी कराई जाएगी। एसओजी और सर्विलांस की टीमों के साथ सीओ के निर्देशन में एसओ अंकित सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम हमलावरों की तलाश में जुट गई है। ज्ञात रहे बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े ढाबे पर जेपी हिंदुस्तानी की कार पर हुआ गोलीकांड क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। सीओ राजीव द्विवेदी ने बताया कि विभिन्न पहुलुओं पर पुलिस की जांच चल रही है। जल्द ही घटना का खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed