फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Three people including father and daughter drowned in the canal

Aligarh News: नहर पर पिकनिक मनाने आए पिता-पुत्री समेत तीन डूबे, बेटी-रिश्तेदार को बचाया, युवक की तलाश जारी

Sun, 01 Jun 2025 10:25 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 01 Jun 2025 10:25 PM IST
सार

गांव किड़ारा निवासी विजय दोपहर पत्नी, विवाहिता बेटी , रिश्तेदार और बच्चों समेत बरौठा (अपर गंग नहर) पर पिकनिक मनाने गया था। विजय ने शराब पी, वीडियो बनाकर अपलोड किया। इसके बाद तीनों नहर में नहाने लगे और अचानक डूब गए।

विज्ञापन
Three people including father and daughter drowned in the canal
विजय की तलाश जारी - फोटो : परिजन

विस्तार

हरदुआगंज  क्षेत्र की बरौठा नहर पर 1 जून दोपहर पत्नी और बच्चों के साथ पिकनिक मनाने आया युवक बेटी और रिश्तेदार के साथ नहर में डूब गया। दो लोगों को बचा लिया गया, जबकि युवक का पता नहीं चल सका है। पुलिस देर शाम तक गोताखोरों की मदद से उसे तलाशने में जुटी हुई थी।

विज्ञापन


हरदुआगंज के ताला नगरी क्षेत्र के गांव किड़ारा निवासी विजय (40) रविवार दोपहर पत्नी, विवाहिता बेटी सोनम उर्फ सोनू (18), रिश्तेदार रिंकू (30) और बच्चों समेत बरोठा गांव स्थित बरौठा (अपर गंग नहर) पर पिकनिक मनाने गया था। पुलिस के अनुसार विजय शराब का आदि था। वहां विजय ने शराब पी, वीडियो बनाकर अपलोड किया। 
विज्ञापन


इसके बाद विजय, सोनू और रिंकू नहर में नहाने लगे और अचानक डूबने लगे। चीख-पुकार सुनकर वहां मौजूद कुछ युवकों ने नहर में कूदकर सोनू व रिंकू को बचा लिया। विजय का कोई पता नहीं चल सका। थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि नहर में दोपहर युवती समेत तीन लोग डूबे थे, दो लोगों को बचा लिया लेकिन तीसरा व्यक्ति जिसका नाम विजय है, अभी लापता है, उसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोताखोरों ने शाम तक किया तलाश 
सूचना पाकर पुलिस फायर ब्रिगेड की टीम गोताखोर के साथ मौके पर पहुंच गई। देर शाम तक विजय का पता नहीं चल सका था। दोनों लोगों को बचाने वाले युवक कालू ठाकुर बरौठा, देवेंद्र और कन्हैया तालनगरी के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed