{"_id":"60f58d328ebc3e73707a50b0","slug":"three-people-died-in-an-accident-tappal-news-ali268484443","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसों में तीन की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसों में तीन की गई जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार की सुबह यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक कैंटर और एक टूरिस्ट बस पलट गई। इसके अलावा एक अनियंत्रित बस ने एक व्यक्ति को रौंद दिया। एक के बाद एक हुए इन हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। 15 भेड़-बकरियां भी मर गईं। कुछ लोग घायल हुए, जो अस्पताल में इलाज कराकर अपने घरों को चले गए।
जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह करीब चार बजे भेड़-बकरियां लादे एक कैंटर राजस्थान से दिल्ली की ओर जा रहा था। टप्पल थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह के अनुसार अचानक स्टेयरिंग फेल होने से वह डिवाइडर से टकरा गया। इससे कैंटर की चेसिस टूट गई और वह पलट गया। कैंटर सवार भेड़-बकरी के व्यापारी 23 वर्षीय भूरा पुत्र बोने निवासी जाटव गेट मेरठ कैंटर पलटने से हुए नुकसान को देख रहे थे तभी हरदोई से दिल्ली जा रही रियाल हॉलीडे की टूरिस्ट बस ने भूरा को टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। 15 भेड़-बकरियां भी मर गईं।
कुछ देर बाद बस्ती से दिल्ली जा रही तेज रफ्तार बस के चालक ने यमुना एक्सप्रेस-वे के डिवाइडर व पहली लेन में हादसा देखकर बस फुटपाथ की ओर घुमा दी। बस की गति तेज थी। अनियंत्रित बस फुटपाथ पर खड़े भूरा के साथी व्यापारी नन्हे पुत्र सफिया निवासी चौधरी बाड़ा सिकंदराबाद जिला बुलंदशहर को कुचलते हुए यमुना एक्सप्रेस-वे से नीचे खंती में पलट गई। नन्हे की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
इसके बाद सुबह करीब 9 बजे दरभंगा बिहार से दिल्ली जा रही शिव गुरु टूरिस्ट की बस तेज रफ्तार के चलते डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इससे बस सवार 28 वर्षीय मंजू पत्नी सुमन यादव निवासी गंगा विहार दरभंगा (बिहार) की मौत हो गई। 22 वर्षीय हारून पुत्र सलीम, सरफराज पुत्र सलीम व मान पुत्र मुन्नार सभी निवासी मेरठ आदि घायल हो गए। मामूली चोट के कारण इलाज कराकर वह अपने घराें को चले गए। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।