{"_id":"611d258cd8576b00271bca13","slug":"three-people-died-in-aligarh-after-drinking-illicit-liquor","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कूड़ा बीनते समय रजवाहे में पड़ी शराब पीने से दो भाइयों और जीजा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कूड़ा बीनते समय रजवाहे में पड़ी शराब पीने से दो भाइयों और जीजा की मौत
Wed, 18 Aug 2021 08:51 PM IST
Vikas Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 18 Aug 2021 08:51 PM IST
सार
दूसरे गोदाम के लोगों ने बताया कि जिस शराब को तीनों लोग लेकर आए थे, उसका ठेके से मिलने वाली शराब से रंग अलग था। इससे उन्हें मिलावटी शराब होने का अंदेशा था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कबाड़ बीनने के दौरान मिली शराब पीने से तीन युवकों की मौत मामले में गनीमत रही कि जेवर में पड़ोस के गोदाम के युवकों ने पहले से शराब पी रखे होने से खरीदने से मना कर दिया। यदि पड़ोस के गोदाम वाले भी इस शराब को खरीद कर पी लेते तो अधिक मौतें हो सकती थीं।
विज्ञापन
तहसील आवास परिसर में बने दूसरे गोदाम वालों ने बताया कि उनके यहां भी 10 से 15 लोग रोज शराब पीते हैं, लेकिन 16 अगस्त को जिस समय तीनों युवक शराब बेचने आए थे उस समय सभी ने पहले से शराब पी रखी थी। दाम भी ज्यादा मांगने से युवकों से शराब नहीं खरीदी थी।
विज्ञापन
शराब का बदला हुआ था रंग
दूसरे गोदाम के लोगों ने बताया कि जिस शराब को तीनों लोग लेकर आए थे, उसका ठेके से मिलने वाली शराब से रंग अलग था। इससे उन्हें मिलावटी शराब होने का अंदेशा था।
विज्ञापन