फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   three people die in aligarh due to rain

बारिश और बिजली गिरने से किसान सहित तीन लोगों की मौत, मचा कोहराम

Sun, 03 Jan 2021 11:59 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 03 Jan 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
three people die in aligarh due to rain
बिजली गिरने से किसान चंद्रवीर की मौत - फोटो : फाइल फोटो
रविवार को सुबह से हो रुक रुककर हो रही बारिश के बीच हरदुआगंज थाने के गांव औरंगाबाद में बिजली गिरने से खेत में मटर की फली तोड़ने गए खेत मालिक और पास खड़े मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, लोधा में तेज बारिश से दीवार गिरने से दबकर किशोर की मौत हो गई।
विज्ञापन


हरदुआगंज प्रतिनिधि के अनुसार, गांव शाहपुर निवासी चंद्रवीर (46) पुत्र राम सिंह का पड़ोसी गांव औरंगाबाद में खेत है। रविवार की सुबह चंद्रवीर मटर की फली तोड़ने खेत पर गए थे। उसी समय पड़ोस में स्थित एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाले बिहार के गया निवासी मजदूर विनोद मांझी पुत्र गांधी मांझी भी चंद्रवीर से कुछ सिलसिले में बात करने पहुंच गया। सुबह करीब साढ़े दस बजे दोनों बातें कर ही रहे थे कि अचानक ओले के साथ तेज बारिश आ गई, जिससे बचने के लिए वह दौड़ पडे़। इसी दौरान बिजली गिरी जिसकी चपेट में आकर दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन


खेतों में पास ही काम कर रहे अन्य किसानों ने शोर मचाया तो ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा। औरंगाबाद के ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह ने पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। थानाध्यक्ष व तहसीलदार कोल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चंद्रवीर तीन भाइयों में बड़ा था जिस पर एक बेटा व तीन बेटियां हैं। विनोद मांझी के आठ बच्चे हैं तथा पत्नी गर्भवती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, लोधा क्षेत्र के गांव नौगवां अर्जुनपुर निवासी नवी हसन पत्नी नगीना, बड़े बेटे चांदबाबू व छोटे बेटे अय्यान के साथ कच्ची दीवार के सहारे छप्पर में सोये हुए थे। रविवार तड़के तेज बारिश के दौरान दीवार गिर गई। इसमें 14 वर्षीय चांदबाबू मलबे में दब गया। एकत्रित ग्रामीण और परिवार वाले मलबे से निकालकर चांदबाबू को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

चांदबाबू का फाइल फोटो।

चांदबाबू का फाइल फोटो।- फोटो : CITY OFFICE

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed