फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Three murders in seven months remain unsolved.

Aligarh News: सात माह में हुई तीन हत्याओं का अभी तक खुलासा नहीं

Sun, 23 Nov 2025 02:53 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Three murders in seven months remain unsolved.
थाना क्षेत्र में सात माह में तीन हत्या के मामलों पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर सकी है। इसमें नगरिया भूड़ के दिनेश उर्फ अबनू से लेकर दीनदयालपुर के सचिन और बंद बोरे में मिली युवती की हत्या का मामला शामिल है।
विज्ञापन

हरदुआगंज रजबहा के हरदुआ देहात पुल के नीचे पांच मई 2025 की सुबह ग्रामीणों को बोरे में बंद एक 22 वर्षीय युवती का शव मिला था, जिसके गले पर दुपट्टे का फंदा लगा हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या का खुलासा हुआ था। बुढ़ासी गांव के माजरा दीन दयालपुर गांव में 12 अगस्त की सुबह सचिन प्रताप का शव घर के बरामदे में लहूलुहान अवस्था में मिला था। पुलिस इसे हादसा बता रही थी लेकिन परिजनों के विरोध पर पोस्टमार्टम कराया तो डॉक्टरों ने मौत का कारण गला घोंटकर हत्या किया जाना बताया। नगरिया भूड़ के दिनेश उर्फ अबनू तीन नवंबर को लापता हुआ था,13 नवंबर को शेखापुल के पास कंकालनुमा शव मिला था। पुलिस तीनों ही मामलों में कुछ दिन हाथ-पैर फेंकने के बाद शांत होकर रह गई है।
विज्ञापन


किसी भी मामले में जांच रुकी हुई नहीं है, गहनता के साथ जांच जारी है, हर पहलू का बारीकी से अध्ययन किया जा रहा है, जल्द ही खुलासा किया जाएगा। राजीव द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी, अतरौली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed