फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Three more corona positive found in Aligarh

अलीगढ़ में तीन और कोरोना पॉजिटिव मिले, कुल संक्रमित 128

Mon, 25 May 2020 01:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Three more corona positive found in Aligarh
कोरोना वायरस की चेन टूट नहीं रही। रविवार को तीन और संक्रमित मरीज सामने आए हैं। इनमें पहले संक्रमित अतरौली के कोविड-19 हॉस्पिटल में उपचार करा रहे सासनी गेट के सामाजिक कार्यकर्ता की सात वर्षीय बेटी, गोंडा के श्रमिक परिवार की बच्ची और अतरौली का युवक शामिल है। इस तरह जनपद में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 128 पहुंच गई है। वहीं इनमें से सामाजिक कार्यकर्ता की बेटी के पैर का फ्रैक्चर और अतरौली के कैंसर पीड़ित युवक की डायलिसिस उन्हें आइसोलेट कराने में बाधक बन रही है। जिसे देखते हुए बच्ची को फिलहाल घर में ही रखा गया है, जबकि अतरौली के युवक को आगरा भेजने पर विचार चल रहा है।
विज्ञापन

सासनी गेट सराय मान सिंह बाड़ा गौहर अली मोहल्ला निवासी कंप्यूटर सेंटर संचालक व सामाजिक कार्यकर्ता 19 मई को संक्रमित पाया गया था। वह अतरौली कोविड-19 लेवल वन हॉस्पिटल में भर्ती है। उसकी सात वर्षीय बेटी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद परिवार में खलबली मच गई है। हालांकि, परिवार के अन्य सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। युवक व परिजनों ने जिला प्रशासन से बेटी को होम आइसोलेट करने का आग्रह किया है। वजह थी कि उसके पैर का 22 मार्च को ऑपरेशन हुआ है। रॉड पड़ी है और डेढ़ किलो की ईंट बंधी है। ऐसे में बच्ची को कोविड-19 हॉस्पिटल में रखने में परेशानी होगी। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने शर्तों के साथ छत पर अलग कमरे में रखने की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन

गोंडा के कैथवारी गांव की एक वर्षीय बच्ची संक्रमित पाई गई है। वह प्रवासी श्रमिक की बेटी है। वह परिवार के साथ हाल ही में बाहर से लौटी है। अतरौली के पक्कीगढ़ी निवासी 29 वर्षीय युवक भी संक्रमित पाया गया है। युवक कैंसर रोग से पीड़ित है और डायलिसिस कराने जेएन मेडिकल कॉलेज जाता है। उसे डीडी हॉस्पिटल एवं जेएन मेडिकल कॉलेज में डायलिसिस होने की स्थिति में दूसरे मरीजों को छोड़ना पड़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के अनुसार युवक को आगरा भेजने पर विचार किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा अतरौली के पक्कीगढ़ी एवं कैथवारी गांव को सैनिटाइज कराया जा रहा है।

- जिले में आज तीन नए मरीज संक्रमित पाए गए हैं। जेएन मेडिकल कॉलेज से हुई जांच में इनकी पुष्टि हुई है। इनके इलाकों को सैनिटाइज कराने व सील कराने आदि की प्रक्रिया जारी है। लोगों को लगातार सोशल डिस्टेंसिंग के लिए आगाह किया जा रहा है। - चंद्रभूषण सिंह डीएम
कोरोना मीटर--
-128 मरीज अब तक पाए गए जिले में
-13 मरीजों की अब तक हो चुकी मौत (जयगंज की महिला आगरा में संक्रमित हुई थी, दिल्ली में मौत)
- 60 करीब मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं
- 53 सक्रिय मरीज
आज संक्रमित पाए गए मरीज--
1-01 वर्षीय बालिका प्रवासी श्रमिक की बेटी कैथवारी गोंडा।
2-27 वर्षीय युवक कस्बा अतरौली।
3-07 वर्षीय बालिका सराय मान सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed