फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Three members of inter-district vehicle thief gang arrested

अलीगढ़ : अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य दबोचे

Fri, 25 Mar 2022 11:31 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Three members of inter-district vehicle thief gang arrested
कोतवाली पुलिस ने अंतरजनपदीय दोपहिया वाहन चोर गिरोह के तीन शातिर बदमाश धर दबोचे। उनकी निशानदेही पर चोरी की 10 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। एसपी ग्रामीण शुभम पटेल ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता में बताया कि पकड़े गए शातिर बदमाश कबाड़ियों की मदद से मोटरसाइकिलों की चोरी करते थे।
विज्ञापन

जनपद अलीगढ़, कासगंज, हाथरस, बुलंदशहर सहित कई जनपदों में बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। मौका लगते ही मोटरसाइकिल व उनके पार्ट्स को अलग अलग हिस्सों में बेच दिया करते थे। शुक्रवार की इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह, कस्बा चौकी प्रभारी ज्योति श्रीवास्तव पुलिस टीम के साथ गश्त करते हुए वाहन चेकिंग कर रहे थे।
विज्ञापन

इनमें से तीन शातिर चोर पुलिस टीम के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने उनकी निशानदेही से चोरी की 10 बाइकें भी बरामद कर लीं। उनके पास से पुलिस को तमंचा कारतूस भी बरामद हुए हैं। पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम अजय पुत्र हुकम सिंह निवासी पिलखुनी, अजय पुत्र सूरजपाल निवासी भूड़ नगरिया, कैलाशी पुत्र राजपाल निवासी ग्यासपुर बताएं हैं। पकड़े गए बदमाशों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इन अपराधियों पर विभिन्न थानों में करीब एक दर्जन मुकदमे पहले से ही दर्ज हैं। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने पुलिस टीम को पांच-पांच हजार रुपये से सम्मानित करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed