फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   three member inquiry committee was formed in the matter of beating a youth with a belt in the hostel

AMU: हॉस्टल में युवक को बेल्ट से पीटने के मामले में तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनी, 10 दिन में देगी रिपोर्ट

Thu, 10 Aug 2023 11:49 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 10 Aug 2023 11:49 PM IST
सार

एएमयू प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद वसीम अली ने सर शाह सुलेमान के जय किशन हॉस्टल में घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनाई गई है। कमेटी के चेयरमैन प्रो. यूसुफज्जमा खान, प्रो. एसके मिश्रा, डॉ. अरमान रसूल फरीदी हैं।

विज्ञापन
three member inquiry committee was formed in the matter of beating a youth with a belt in the hostel
वायरल वीडियो में पीटता हुआ युवक - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

महेशपुर मोड़ से एक ढाबा संचालक को अगवा कर एएमयू के सर शाह सुलेमान हॉल में ले जाकर बेल्ट से पीटने का वीडियो वायरल हो गया था। वीडियो में उससे जूतों पर नाक भी रगड़वाई जा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया था। अब इस मामले में इंतजामिया ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी है।

विज्ञापन

 
पिछले दिनों दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इनमें चार-पांच युवक एक कमरे में मौजूद हैं। इसमें निकर पहने युवक जींस-टीशर्ट पहने युवक को बेल्टों से पीट रहा है और उसे गालियां दे रहा है। माफी मांगने के नाम पर जूतों पर नाक रगड़वा रहा है। इस दौरान बाकी युवक चुपचाप देख रहे हैं। 
विज्ञापन


वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस और एएमयू प्रशासन जांच कराई तो वीडियो एएमयू के सुलेमान हॉल का होने की बात सामने आई थी, जिसे पीटा गया वह महेशपुर क्वार्सी निवासी आकाश है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करके आरोपी सलमान मोमोज को गिरफ्तार कर लिया था।  साथ ही नाक रगड़वाने के मामले में इंस्पेक्टर क्वार्सी को निलंबित कर दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद वसीम अली ने सर शाह सुलेमान के जय किशन हॉस्टल में घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनाई गई है। कमेटी के चेयरमैन प्रो. यूसुफज्जमा खान, प्रो. एसके मिश्रा, डॉ. अरमान रसूल फरीदी हैं। कमेटी से दस दिन में रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed