{"_id":"64e76028a5cddff5a0056189","slug":"three-lakhs-were-grabbed-in-the-name-of-plot-s-deed-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: प्लॉट का बैनामा के नाम पर हड़पे तीन लाख, न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज, यह है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: प्लॉट का बैनामा के नाम पर हड़पे तीन लाख, न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज, यह है मामला
Thu, 24 Aug 2023 07:20 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 24 Aug 2023 07:20 PM IST
सार
तीन आरोपियों ने मजबूरी जताते हुए तीन लाख रुपये मांगे और कहा कि राया में जो प्लॉट है उसका बैनामा उनके नाम कर देंगे। जिस पर विजेन्द्र सिंह ने उन्हें रुपये दे दिए। समय बीतने पर जब बैनामा नहीं किया, तो विजेंद्र ने रकम वापस मांगी।
विज्ञापन
कोर्ट का आदेश।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ में गोंडा के गांव मगदा निवासी एक व्यक्ति से कुछ लोगों ने प्लॉट का बैनामा करने के नाम पर तीन लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने जब रकम वापस मांगी तो उसकी पिटाई कर दी। मामले में न्यायालय के आदेश पर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विजेन्द्र सिंह पुत्र नेकसेराम ने कहा है कि उसके पुत्र हरवीर सिंह के ससुराल के नवीन कुमार अपने पिता हाकिम सिंह निवासी गंगा नगला, थाना राया मथुरा, रवन कुमार और सुल्तान सिंह निवासी गुर्ज नगरिया, थाना गोंडा जनवरी 2022 में घर आए थे। मजबूरी जताते हुए तीन लाख रुपये मांगे और कहा कि राया में जो प्लॉट है उसका बैनामा उनके नाम कर देंगे। जिस पर विजेन्द्र सिंह ने उन्हें रुपये दे दिए।
विज्ञापन
समय बीतने पर जब बैनामा नहीं किया, तो विजेंद्र ने रकम वापस मांगी। आरोप है कि इसी बात पर सभी आरोपी 17 जुलाई की रात करीब साढ़े आठ बजे घर में घुस आए और विजेंद्र को लाठी डंडों से पीटा। पीड़ित ने न्यायालय में मदद की गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश में आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन