फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Three fake candidates arrested in Aligarh for appearing in UPTET exam

Aligarh: यूपीटीईटी में सेंध की कोशिश नाकाम, सॉल्वर समेत चार फर्जी अभ्यर्थी गिरफ्तार, ऐसे खुली पोल

Sun, 05 Jul 2026 12:43 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sun, 05 Jul 2026 12:43 PM IST
सार

महेश्वर गर्ल्स इंटर कॉलेज में अमर चंद्र पुत्र सिद्धार सिंह के स्थान पर पड़ोसी बबलू पुत्र विनोद कुमार परीक्षा दे रहा था। बायोमीट्रिक सत्यापन के दौरान उसकी पोल खुल गई।

विज्ञापन
Three fake candidates arrested in Aligarh for appearing in UPTET exam
तीन फर्जी परीक्षार्थी गिरफ्तार - फोटो : पुलिस

विस्तार

हाईस्कूल के दस्तावेज और आधार कार्ड में हेरफेर कर यूपीटीईटी देने आए मथुरा के तीन फर्जी अभ्यर्थियों को अलीगढ़ की क्वार्सी पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा महेश्वर गर्ल्स इंटर कॉलेज में दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे एक सॉल्वर को कोतवाली नगर पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने चारों के खिलाफ उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


सीओ सिविल लाइन सर्वम सिंह के अनुसार, शनिवार को तीसरे दिन की परीक्षा की प्रथम पाली के दौरान श्री टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज व श्री टीकाराम कन्या महाविद्यालय में अभ्यर्थियों के पहचान पत्र, पिता के नाम, जन्मतिथि और बायोमीट्रिक का मिलान किया जा रहा था। इस दौरान तीन अभ्यर्थियों के दस्तावेजों में गड़बड़ी मिली। स्टेटिक मजिस्ट्रेट और बायोमीट्रिक टीम की जांच में सामने आया कि पिता का नाम और जन्मतिथि का रिकॉर्ड वास्तविक अभ्यर्थी से मेल नहीं खा रहा था। इसके बाद तीनों को मौके पर ही पकड़ लिया गया।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हेमंत कुमार निवासी फरह, मथुरा, शिवकुमार चौधरी निवासी महावन, मथुरा व उपेंद्र कुमार निवासी हाईवे थाना क्षेत्र, मथुरा के रूप में हुई। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ के अनुसार बायोमीट्रिक तकनीक और दस्तावेजों के मिलान के कारण फर्जी परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होने से पहले ही पकड़ में आ गए। मामले में यह भी जांच की जा रही है कि आरोपियों के पीछे कोई संगठित सॉल्वर गैंग या परीक्षा माफिया तो सक्रिय नहीं है। पुलिस आरोपियों के मोबाइल और उनके संपर्कों की भी पड़ताल कर रही है।


अमर की जगह परीक्षा दे रहा था आगरा का बबलू
इधर, सीओ प्रथम संजीव कुमार ने बताया कि कोतवाली नगर क्षेत्र के आगरा रोड स्थित महेश्वर गर्ल्स इंटर कॉलेज में अमर चंद्र पुत्र सिद्धार सिंह के स्थान पर पड़ोसी बबलू पुत्र विनोद कुमार परीक्षा दे रहा था। बायोमीट्रिक सत्यापन के दौरान उसकी पोल खुल गई। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी बबलू निवासी ग्राम शिलावली, थाना फतेहाबाद, जनपद आगरा को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed