फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Murder Case: BJP Ex-District President's Nephew Arrested for Allegedly Running Over Man with Audi

यूपी: ऑडी में पी रहे थे शराब, 300 मीटर पीछा कर की हत्या; पुलिस के हाथ लगा भाजपा नेता के बेटे के साथ फोटो

Sat, 24 Oct 2026 04:10 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Sharukh Khan Updated Sat, 24 Oct 2026 04:10 PM IST
सार

अलीगढ़ के मेहरावल नगरिया गांव के हलवाई मनोज (40) को ऑडी से कुचलकर हत्या करने के आरोप में शुक्रवार को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी देवराज सिंह के भतीजे विक्रांत को गिरफ्तार कर लिया गया। वैष्णो देवी धाम निवासी आरोपी ने हॉर्न बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Aligarh Murder Case: BJP Ex-District President's Nephew Arrested for Allegedly Running Over Man with Audi
Aligarh Murder Case - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी देवराज सिंह की ऑडी से कुचलकर हलवाई मनोज की हत्या के आरोपी विक्रांत को जेल भेजने के बाद पुलिस गहनता से जांच कर रही है। वहीं, ऑडी से जानलेवा हमले में घायल कन्हैया ने आरोप लगाया है कि चार सवार ऑडी में बैठकर शराब पी रहे थे। 
विज्ञापन


इसी दौरान उन्होंने मनोज के बाइक खड़ी करते ही पहले हॉर्न बजाया और फिर गाली गलौज की। मनोज और वह वहां से बाइक लेकर चले गए तो आरोपियों ने 300 मीटर ऑडी से पीछाकर टक्कर मारी। इसके बाद उन्होंने मनोज को पहचानने के बाद उसे ऑडी से कुचलकर मार डाला।
विज्ञापन


शुक्रवार को कन्हैया ने बताया कि जब मनोज भैया मंगलवार रात उसे लेकर ऊदला मोड़ स्थित दुकान पर रुके तब वहां आरोपी पहले से मौजूद थे। वह शराब के ठेके से लगभग 25 मीटर दूर ऑडी में बैठकर शराब पी रहे थे। मनोज ने उनकी कार के आगे दुकान के सामने बाइक खड़ी की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
Trending Videos

इसके बावजूद वह कार सामने से बाइक हटाने के लिए हॉर्न बजाने लगे। मनोज ने बाइक हटाते हुए कहा कि हॉर्न बजाना तो बंद कर लो। यह सुनते ही कार सवार गाली गलौज करने लगे। मनोज ने इसका विरोध किया लेकिन आरोपियों के नशे में होने और मारपीट पर उतारू होने के कारण मनोज कन्हैया को बाइक पर लेकर वहां से चले गए। 

इसके बावजूद आरोपियों ने ऑडी से उनका पीछा किया। पर्ल गेस्ट हाउस के पास ऑडी कार से टक्कर मारी और कुछ दूरी तक दोनों बाइक सवारों को घसीटा। टक्कर लगने के बाद मनोज और कन्हैया सड़क पर गिरकर तड़पने लगे। चालक ने मनोज की ओर कार मोड़ते हुए रफ्तार बढ़ा दी और मनोज को कुचलते हुए भाग गए। 
 

पिता ने कहा- आरोपियों ने दी धमकी, रोड पर नहीं चलने देंगे
पिता गुड्डू सिंह ने इस मामले में बन्ना देवी थाने में ऑडी के अज्ञात चालक और तीन अज्ञात आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। उनका कहना है कि आरोपियों ने हॉर्न बजाने के बाद हुए विवाद के बाद गाली गलौज की। इसके बाद उन्होंने धमकी दी कि उसे रोड पर नहीं चलने देंगे और कुछ देर में ही उसकी ऑडी से कुचलकर हत्या कर दी। मेरा बेटा जब एक बार टक्कर मारने के बाद सड़क पर गिरकर तड़प रहा था, तब आरोपियों ने उसे फिर से कुचल दिया।
 

पुलिस के हाथ लगा भाजपा नेता के बेटे के साथ फोटो
हत्या की प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जांच में जुटी पुलिस के हाथ एक फोटो लगा है। बताया गया है कि इस फोटो में विक्रांत चौधरी देवराज सिंह के बेटे के साथ दिखाई दिया है। यह फोटो भी वारदात के बाद का बताया जा रहा है। इस संबंध में भाजपा नेता का कहना है कि यह फोटो उनके घर के बाहर का था। इसका फोटो का हादसे से कोई लेना-देना नहीं है।

भाजपा नेता बोले- मैंने खुद थाने ले जाकर कराया समर्पण
चौधरी देवराज सिंह का कहना है कि उन्होंने विक्रांत को खुद बन्नादेवी थाने ले जाकर आत्मसमर्पण कराया है। दावा किया कि विक्रांत उस समय कार में नहीं था। कार चालक कपिल चला रहा था। निष्पक्ष जांच होगी तो सच्चाई सामने आ जाएगी। जबकि एसपी सिटी आदित्य बंसल का कहना है कि फुटेज में विक्रांत ऑडी की ड्राइविंग सीट पर दिखाई दिया है। उसके ऑडी चलाने की पुष्टि होने पर उसे सारसौल क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।

 

परिजन ने बताए संदिग्धों के नाम जांच में कहीं और मिली लोकेशन
मनोज के परिजन ने ऑडी सवार तीन अन्य संदिग्धों के नाम पुलिस को बताए हैं। पुलिस ने इनकी लोकेशन की जांच की। इसके बाद एसएसपी ने जानकारी दी कि बताए गए संदिग्धों की लोकेशन वारदात के दौरान कहीं और मिली है। इसके चलते पुलिस तीनों संदिग्धों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। अब ऊदला मोड़ के आसपास के अन्य सीसीटीवी फुटेज खंगालने के अलावा दुकानदार आदि से पूछताछ कर रही है।

 

सीसीटीवी फुटेज की जांच में पता चला कि विक्रांत ही कार चला रहा था। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। कार में सवार तीन अज्ञात आरोपियों की भी पहचान व संदिग्धों की लोकेशन निकलवाने का प्रयास जारी है। इसलिए विवाद का साक्ष्य नहीं मिला है। परिजन ने जिन लोगों पर शक जाहिर किया है, उनकी लोकेशन कहीं और मिली है। परिजन जिस स्थान पर विवाद की जानकारी दे रहे हैं। वहां का सीसीटीवी खराब मिला है।-नीरज जादौन, एसएसपी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed