{"_id":"5d6940458ebc3e939f4059ad","slug":"three-divorces-given-in-quarrel-with-ration-aligarh-news-ali212232135","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन के झगड़े में दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन के झगड़े में दिया तीन तलाक
विज्ञापन
महानगर के ऊपरकोट थाना क्षेत्र के भुजपुरा के मुल्लापाड़ा की एक महिला को उसके शौहर ने तीन तलाक दे दिया। महिला का आरोप है कि पति से एक साल पहले राशन के लिए पैसे मांगने पर विवाद हुआ था।
गत बुधवार को पति मायके में आया और तलाक., तलाक, तलाक बोलकर चला गया। महिला ने शुक्रवार को एसएसपी से इंसाफ की गुहार लगाई। एसएसपी ने थाना पुलिस को पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
शहाना पुत्री मो. शफी निवासी बाबू खां चौक, मुल्लापाड़ा, भुजपुरा ने एसएसपी को बताया कि 2006 में उसका निकाह शकील पुत्र कमरुद्दीन निवासी बंदर वाली गली, ऊपरकोट के साथ हुआ था। निकाह के बाद से ही पति ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। निकाह के बाद तीन बेटियां और एक बेटा हुआ। इसके बाद तो शौहर के जुल्मों की इंतेहा और बढ़ गई।
विज्ञापन
उसने घर का खर्च चलाने को पैसे देना बंद कर दिया। 12 अक्तूबर 2018 को इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद पति ने घर का किराया देना बंद कर दिया। मकान मालिक ने घर से निकाल दिया। इसके कारण मायके में शरण लेनी पड़ी।
अब बुधवार को शौहर मायके आया और दूसरा निकाह करने की बात कहते हुए तलाक, तलाक, तलाक बोलकर चला गया। एसएसपी ने महिला की शिकायत सुन तुुरंत थाना पुलिस को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इंस्पेक्टर ऊपरकोट कोतवाली के अनुसार तहरीर के आधार मुकदमा दर्ज करने की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।