फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Three criminal arrested in an encounter.

गांधी पार्क पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेंड, तीन लुटेरे दबोचे

Fri, 15 May 2020 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Three criminal arrested in an encounter.
गांधी पार्क पु​लस की ​​हरासत में लूट के आरोपी। - फोटो : CITY OFFICE
महानगर की गांधी पार्क थाना पुलिस ने बुधवार रात को अलीनगर पुल के नीचे मुठभेड़ कर तीन लुटेरों को दबोच लिया। मुठभेड़ में पुलिस, बदमाशों की ओर से कोई घायल नहीं हुआ। लुटेरों के पास से पुलिस ने एक मोबाइल, मोटर साइकिल, तमंचा, देशी पिस्टल आदि बरामद कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

गांधी पार्क इंस्पेक्टर सुधीर कुमार धामा के मुताबिक बुधवार रात को पुलिस की टीम अलीनगर पुल के नीचे संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी एक मोटर साइकिल पर तीन व्यक्ति ग्राम कमालपुर की तरफ से आते दिखे। इनको रोकने की कोशिश की गई। मगर, बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस कर्मी बाल बाल बच गए। पुुलिस टीम ने आवश्यक बल प्रयोग कर तीनों बदमाशों को घेर लिया। पूछताछ में बदमाशों ने वैष्णो रॉयल सिटी सिधौली पर लूट की वारदात को कुबूला। इनके पास से देशी तमंचे व देशी पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए।
विज्ञापन

अपराधियों की पहचान सतेंद्र उर्फ राजा पुत्र बिन्नामी निवासी बाबा कॉलोनी, चावड के पास, गांधीपार्क, मनीष पुत्र महेंद्र सिंह धीमर निवासी ऊंचा गांव, अरनिया बुलंदशहर हाल निवासी बाबा कॉलोनी रेखा देवी का किराए का मकान और निक्की पुत्र रामेश्वर निवासी नगला माली, गांधीपार्क के तौर पर हुई है। इन्हें दबोचने वाली टीम में एसएसआई नरेंद्र कुमार सिंह, एसआई अश्वनी कुमार, कांस्टेबल भीकम सिंह, प्रदीप राठी, अभिषेक कु मार, किशन कुमार शामिल रहे। अपराधियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed