फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Three cases of black fungus occurred in medical college

मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस के तीन मामले आए

Sat, 22 May 2021 12:19 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Three cases of black fungus occurred in medical college
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के जेएन मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस के तीन संदिग्ध मामले सामने आए हैं। इन सभी की जांच के लिए सैंपल माइक्रोबायोलॉजी लैब भेजे गए, अब जांच रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

जेएन मेडिकल कॉलेज में पिछले कई दिनों से ब्लैक फंगस के मामलों को लेकर सतर्कता बरती जा रही थी। भर्ती मरीजों के उपचार से लेकर मेडिकल कॉलेज आने वाले लोगों तक में लक्षणों के संबंध में सघन निगरानी की जा रही थी।
विज्ञापन

जेएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर शाहिद अली सिद्दीकी कहते हैं कि लक्षणों के आधार पर ऐसे तीन मामले आए हैं, जो ब्लैक फंगस के हो सकते हैं। इन तीनों की जांच रिपोर्ट को मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब को भेजा गया है। लैब से जांच रिपोर्ट आने के बाद ही अंतिम रूप से यह घोषित किया जा सकेगा कि यह तीनों मामले ब्लैक फंगस के ही हैं या कुछ और हैं। फिलहाल, हम लक्षणों के आधार पर ब्लैक फंगस मानकर उपचार की दिशा में बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रिंसिपल प्रोफेसर सिद्दीकी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस की जांच लेकर उपचार तक की सभी सुविधाएं मौजूद हैं। किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। इसलिए इस बीमारी को लेकर किसी प्रकार की हड़बड़ाहट या अव्यवस्था होने जैसी स्थिति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed