फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Three cases filed, Vipin was supplying poisonous liquor

शराब कांड: तीन मुकदमे दर्ज, फरार विपिन दे रहा था जहरीली शराब की सप्लाई

Sat, 29 May 2021 12:25 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Three cases filed, Vipin was supplying poisonous liquor
जिले में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों पर पुलिस प्रशासनिक कार्रवाई जारी है। लोधा, खैर और जवां थाने में इस मामले को लेकर 12 लोगों पर तीन अलग-अलग मुकदमे लिखवाए गए हैं। हिरासत में लिए गए अनिल चौधरी व अन्य आरोपियों से हुई पूछताछ में साफ हुआ है कि दूसरा मुख्य आरोपी एटा का विपिन यादव उन्हें जहरीली शराब की सप्लाई दे रहा था। इधर, अब तक हुए सभी शवों के पोस्टमार्टम में अल्कोहल की पुष्टि हुई है। इन सभी का विसरा व अल्कोहल कंटेंट सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा रहा है। जिससे अन्य कारणों का भी स्पष्ट खुलासा हो सके।
विज्ञापन

एसएसपी कलानिधि नैथानी के अनुसार लोधा थाने में पंकज निवासी करसुआ ने गैर इरादतन हत्या, आबकारी अधिनियम, हमला करने आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है, जिसमें शराब के लाइसेंसी ठेकेदार गंगासहाय निवासी सासनीगेट, अनिल चौधरी निवासी धारा की गढ़ी गोंडा, गंगाराम निवासी लक्ष्मण गढ़ी खैर, दिगपाल और उसका बेटा नरेंद्र निवासी लोधा, विपिन यादव निवासी एटा को आरोपी बनाया है।
विज्ञापन

खैर खाने में रोहित निवासी अंडला ने गैर इरादतन हत्या व अन्य दफाओं में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें शराब ठेकेदार नरेंद्र निवासी लोधा, सेल्समैन अजय, शराब कारोबारी अनिल चौधरी, विपिन यादव और सेल्समैन राजेंद्रपाल को नामजद किया गया है। जवां थाने में हरीश कुमार निवासी छेरत ने गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें शराब कारोबारी बंधु ऋषि-मुनिश, मुनिश की पत्नी ममता, कपिल शर्मा सहित दो अज्ञात सेल्समैन आरोपी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उक्त तीनों थानों में हिरासत में रखे गए प्रमुख शराब कारोबारी एवं रालोद से जिला पंचायत सदस्य ममता चौधरी के पति अनिल चौधरी, नरेंद्र, अजय, गंगा सहाय व मुनीश की पत्नी ममता से पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है कि प्राथमिक पूछताछ में उक्त आरोपियों ने विपिन से ही शराब लेने की बात कही है। विपिन ही मिलावटी शराब दे रहा था और फिलहाल वह फरार है। उसके विषय में इनपुट है कि वह सासनी गेट के आवास विकास इलाके में रहकर यह कारोबार चला रहा था।
पोस्टमार्टम में रहे तीन डाक्टर
जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद तीन डाक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। जिसमें एसीएमओ डॉ. खानचंद्र, डॉ. अभिषेक और डॉ. सुंदर शामिल हैं। साथ में फार्मासिस्ट डॉ. रविकांत दीक्षित व केके शर्मा थे। जानकारी के अनुसार सभी शवों में अल्कोहल की पुष्टि हुई है। इन सभी का विसरा व अल्कोहल कंटेंट सुरक्षित कराया गया है।

पुलिस अलर्ट मोड़ पर, गांव-गांव कर रही जागरूक
एसएसपी ने बताया कि पुलिस को अलर्ट मोड़ पर लिया गया है। गांव-गांव लोगों को इस तरह की शराब न पीने और रखी हो तो फेंकने के लिए जागरूक किया जा रहा है। साथ में जांच में पुलिस लापरवाही को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed