फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Three alumni of AMU became MLA

एएमयू के तीन पूर्व छात्र बने विधायक, कुछ को मिली हार

Mon, 14 Mar 2022 01:01 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 01:01 AM IST
विज्ञापन
Three alumni of AMU became MLA
इकराम वारिस
विज्ञापन

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के तीन पूर्व छात्र विधायक बन गए हैं। विधानसभा चुनाव-2022 में कोई 10वीं बार तो कोई दूसरी बार विधायक बना है, जबकि कई पूर्व छात्रों का विधानसभा में पहुंचने का ख्वाब अधूरा रह गया।
एएमयू में पढ़े और छात्र राजनीति करने वाले आजम खां 10वीं बार विधायक बने हैं। वह 1972-73 में एएमयू छात्रसंघ के सचिव रहे। आजम खां ने रामपुर सीट से जीत हासिल की है। उम्मीद जताई जा रही है कि वह विधायक पद से इस्तीफा दे देंगे, क्योंकि वह सांसद भी हैं। एएमयू में वर्ष 2006-07 के छात्रसंघ अध्यक्ष रहे नफीस अहमद दूसरी बार आजमगढ़ की गोपालपुर विधानसभा सीट से विधायक चुने गए हैं।
विज्ञापन

इसी तरह एएमयू के पूर्व छात्र जियाउर रहमान बर्क मुरादाबाद के कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए हैं। इनके अलावा, एएमयू के कई पूर्व छात्रों को विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। इनमें अलीगढ़ शहर क्षेत्र से पूर्व विधायक जफर आलम, छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष सलमान इम्तियाज, कोल क्षेत्र से पूर्व विधायक विवेक बंसल, शाज इशाक अज्जू, आजमगढ़ की विधानसभा दीदारगंज सीट से एएमयू छात्र संघ के पूर्व सचिव हुजैफा आमिर रशादी, बलरामपुर के उतरौला क्षेत्र से डॉ. अब्दुल मन्नान को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। डॉ. मन्नान, एएमयू छात्रसंघ के सचिव भी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed