फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Threat to bomb AMU

एएमयू रजिस्ट्रार पर आया ईमेल: यूनिवर्सिटी को उड़ाने की धमकी, मांगे दो लाख, न देने पर खाने में मिला देंगे...!

Thu, 09 Jan 2025 09:46 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 09 Jan 2025 09:46 PM IST
सार

प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद वसीम अली ने बताया कि कुलसचिव के विभागीय ईमेल आईडी पर एक ईमेल आया है, जिसमें दो लाख रुपये अंकित किए गए यूपीआई नंबर पर भेजने की बात कही गई। रुपये न भेजने की सूरत में डायनिंग हॉल के खाने में सुअर की चर्बी का तेल मिलाने के साथ यूनिवर्सिटी को बम से उड़ा दिया जाएगा।

विज्ञापन
Threat to bomb AMU
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय - फोटो : ANI

विस्तार

एएमयू रजिस्ट्रार पर आए एक ईमेल ने यूनिवर्सिटी में सनसनी फैला दी है। दो लाख रुपये मांगे गए हैं। रुपये न देने पर  यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है, साथ ही खाने में सुअर की चर्बी मिलाने की भी धमकी दी गई है।

विज्ञापन


अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी किसी शरारती तत्व ने दी है। इस धमकी से यूनिवर्सिटी परिसर में अफरा-तफरी मच गई है। यह धमकी यूनिवर्सिटी के कुलसचिव को 9 जनवरी की शाम पांच बजे ईमेल पर भेजकर दी गई है। धमकी का ईमेल आते ही यूनिवर्सिटी प्रशासन सकते में आ गया। प्रॉक्टर कार्यालय की तरफ से सिविल लाइंस थाना में धमकी भरे ईमेल भेजने वाले के खिलाफ तहरीर दी गई है। तहरीर के बाद यूनिवर्सिटी पहुंची पुलिस ने कैंटीन सहित अन्य जगहों पर सर्च अभियान चलाया। 
विज्ञापन


इस संबंध में प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद वसीम अली ने बताया कि कुलसचिव के विभागीय ईमेल आईडी पर एक ईमेल आया है, जिसमें दो लाख रुपये अंकित किए गए यूपीआई नंबर पर भेजने की बात कही गई। रुपये न भेजने की सूरत में डायनिंग हॉल के खाने में सुअर की चर्बी का तेल मिलाने के साथ यूनिवर्सिटी को बम से उड़ा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना सिविल लाईन में एएमयू ऑफिसर्स के द्वारा अवगत कराया गया कि एक धमकी भरा ईमेल मिला। इस बारे में बीडीडीएस-डॉग स्कवॉयड टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सभी संवेदनशील स्थानों की चेकिंग की गई। एलआईयू टीम के द्वारा भी सूचना एकत्रित की जा रही है। साईबर सेल व एसओजी टीम को भी लगया गया है, अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।- अभय कुमार पाण्डेय, सीओ तृतीय, अलीगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed