{"_id":"6a497757490b081a7a01c39c","slug":"thorough-inspection-of-stations-bridges-and-tracks-from-aligarh-to-dadri-conducted-aligarh-news-c-2-gur1004-1012124-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: अलीगढ़ से दादरी तक स्टेशन, पुल और ट्रैक की हुई गहन जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: अलीगढ़ से दादरी तक स्टेशन, पुल और ट्रैक की हुई गहन जांच
विज्ञापन
निरीक्षण करती रेलवे मुख्यालय की टीम। संवाद
रेल परिचालन को सुरक्षित और निर्बाध बनाए रखने के उद्देश्य से शनिवार को उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय की टीम ने प्रयागराज मंडल के अलीगढ़–दादरी रेलखंड का इंट्रा रेलवे सेफ्टी ऑडिट किया। इस दौरान टीम ने अलीगढ़ से दादरी तक स्टेशन, पुल और ट्रैक की गहनता से जांच की।
प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी यतेंद्र कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों ने स्टेशन, यार्ड, रेलवे ट्रैक, पुल, समपार फाटक और संरक्षा से जुड़े विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण स्पेशल ‘परख’ के माध्यम से टीम ने अलीगढ़–दादरी रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण करते हुए रेलपथ, सिग्नलिंग और परिचालन संबंधी व्यवस्थाएं देखीं।
अलीगढ़ स्टेशन पर स्टेशन मास्टर कार्यालय, क्रू लॉबी, रनिंग रूम, रेलवे ट्रैक, प्वाइंट एवं क्रॉसिंग, सिग्नल गियर, रिले रूम और यार्ड की कार्यप्रणाली तथा संरक्षा मानकों के अनुपालन की जांच की गई। इसके बाद अधिकारियों ने अलीगढ़–महरावल खंड स्थित समपार फाटक संख्या-110 का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुरक्षा उपकरणों, परिचालन व्यवस्था और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया।
विज्ञापन
डाबर–खुर्जा खंड के बीच स्थित रेल पुल संख्या-171 का भी गहन निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने सुरक्षित रेल संचालन के लिए कर्मचारियों की सतर्कता, तकनीकी दक्षता और संरक्षा नियमों के कड़ाई से पालन पर विशेष जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान मुख्य पर्यावरण एवं ग्रह सज्जा प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता, उप मुख्य परिचालन प्रबंधक एनपी सिंह, मुख्य दूरसंचार इंजीनियर एके राय, मुख्य विद्युत इंजीनियर एसके तिवारी, अपर मंडल रेल प्रबंधक एमएम वारिस, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी यूसी शुक्ला सहित प्रयागराज मंडल के विभिन्न शाखा अधिकारी मौजूद रहे।