फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   This time lottery seeds will be allotted

इस बार लॉटरी से होगा आलू के बीज का आवंटन

Mon, 28 Sep 2020 01:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
This time lottery seeds will be allotted
अधिक से अधिक मात्रा में आलू उगाकर मुनाफा कमाने का सपना देख रहे किसानों को इस बार लॉटरी से ही बीज उपलब्ध हो सकेगा। लखनऊ स्थित सरकारी गोदामों में आलू के बीज की कम मात्रा के चलते लॉटरी से आवंटन तय होगा। लॉटरी 3 या 4 अक्टूबर को जिला स्तरीय समिति के समक्ष डाली जाएगी।
विज्ञापन

इस सीजन में आलू का रेट अच्छा रहा है। वर्तमान में भी अच्छा आलू 2600 से 2800 रुपया प्रति क्विंटल के हिसाब से बिक रहा है। जबकि गुल्ला आलू 2200 से 2300 रुपया प्रति क्विंटल के भाव से बिक रहा है। विशेषज्ञों की मानें तो सीजन के अंत में आलू की कीमतें 3100 से 3200 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंचने की उम्मीद है। इससे उत्साहित किसानों ने आलू के बीज के लिए आवेदन किए हैं।
विज्ञापन

उद्यान विभाग में अब तक 721 आवेदन आए हैं और 11500 क्विंटल बीज की डिमांड की गई है। जबकि सरकारी गोदामों में बीज कम होने के चलते मात्र 1200 से 1300 क्विंटल बीज मिलने की ही उम्मीद है। सबसे ज्यादा डिमांड कुफरी बहार, चिप्सोना, सूर्या और कुफरी मोहन किस्म के आलू के बीज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ स्थित सरकारी गोदामों में आलू के बीज कम मात्रा में होने के चलते इस बार मात्र 1200 से 1300 क्विंटल बीज मिलने की उम्मीद है। जबकि डिमांड 11500 क्विंटल बीज की है। इसे देखते हुए बीज का आवंटन किस्म वार लॉटरी से होगा।
एनके सहानिया, जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed