{"_id":"66dabc6dea2a98033d0cfedf","slug":"third-accused-arrested-in-anuj-murder-case-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुज हत्याकांड: तीसरा आरोपी दबोचा, पिता-पुत्र गिरफ्तार कर भेजे जा चुके हैं जेल, अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुज हत्याकांड: तीसरा आरोपी दबोचा, पिता-पुत्र गिरफ्तार कर भेजे जा चुके हैं जेल, अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी
Fri, 06 Sep 2024 01:55 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 06 Sep 2024 01:55 PM IST
सार
मामले में मुकदमे के आधार पर किशोरीलाल को घटना वाले दिन ही दबोच लिया गया था। इसके बाद उसके बड़े बेटे राजन को दबोचा गया था। किशोरी को बुधवार को व राजन को बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया गया। इधर, अब 5 सितंबर को पुलिस ने तीसरे आरोपी रजत को भी देर शाम दबोच लिया।
विज्ञापन
तीसरा आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के पला साहिबाबाद निवासी अनुज हत्याकांड में पुलिस ने 5 सितंबर को एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले में पहले ही आरोपी-पिता पुत्र को गिरफ्तार कर चुकी है। दोनों को जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगी है।
विज्ञापन
पला साहिबाबाद राम बिहारी मोहल्ला के रामकिशन का अपने पड़ोसी किशोरी लाल के परिवार से करीब तीन वर्ष से झगड़ा है। इसी में किशोरी लाल पक्ष 3 सितंबर सुबह-सुबह हमलावर हो गया और दोनों पक्षों में कहासुनी के बीच मारपीट हुई। सूचना पर यूपी 112 की पीआरवी टीम भी पहुंची। पीआरवीकर्मियों ने रामकिशन को थाने जाकर तहरीर देने की बात कही।
विज्ञापन
इस पर रामकिशन का बेटा अनुज, अपने भांजे कुनाल व अभिषेक एक बाइक पर थाने जा रहे थे, जबकि बाकी लोग दूसरे वाहन पर पीछे से जा रहे थे। इसी दौरान थाने से दो सौ मीटर पहले झम्मन लाल कंपाउंड वाली गली में किशोरीलाल के पुत्र राजन व रजत सहित टिंकू व अन्य एक दर्जन से अधिक अज्ञात लोगों ने अनुज, कुनाल व अभिषेक को रोक कर हमला कर दिया। इस दौरान अनुज की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
इस मामले में मुकदमे के आधार पर किशोरीलाल को घटना वाले दिन ही दबोच लिया गया था। इसके बाद उसके बड़े बेटे राजन को दबोचा गया था। किशोरी को बुधवार को व राजन को बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया गया। इधर, अब 5 सितंबर को पुलिस ने तीसरे आरोपी रजत को भी देर शाम दबोच लिया। जिसे अब 6 सितंबर को जेल भेजा जाएगा। सीओ प्रथम अभय पांडेय ने रजत के पकड़े जाने की पुष्टि की है।