फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Thieves stolen 22 lacs

बंद मकान से 25 लाख का माल ले गए चोर

Mon, 28 Dec 2015 02:45 AM IST
अलीगढ़
अलीगढ़ Updated Mon, 28 Dec 2015 02:45 AM IST
विज्ञापन
Thieves stolen 22 lacs
महानगर में बेखौफ घूम रहे चोर-बदमाश लगातार पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार रात कोल इंडिया के सेवानिवृत्त कर्मचारी के बंद मकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने 25 लाख कीमत का माल पार कर दिया। चोर यहां से गृहस्वामी की नातिन की गुल्लक तक ले गए।
विज्ञापन


घटना उस समय हुई, जब परिवार जलेसर किसी रिश्तेदारी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गया था। सुबह पड़ोसियों के माध्यम से जब खबर मिली तो परिजन दौड़े चले आए। इस दौरान जांच को पहुंची पुलिस को पब्लिक का विरोध भी झेलना पड़ा।
विज्ञापन


डोरीनगर से सटी राठी नगर कॉलोनी निवासी अनंगपाल सिंह कोल इंडिया से सेवानिवृत्त हैं। यहां मकान बनाकर पत्नी, बेटा, पुत्रवधू व बेटी सहित रहते हैं। जलेसर में अनंगपाल की बहन के घर में कोई कार्यक्रम था। शनिवार शाम सभी लोग घर का ताला लगाकर जलेसर गए। इसके बाद रात में चोरों ने मुख्य दरवाजे से लेकर अंदर घर के ताले तोड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे घर की आराम से तलाशी लेने के बाद सेफ आदि के ताले तोड़े और 500 ग्राम सोना, डेढ़ किलो चांदी, 25 हजार रुपये नगद के अलावा नातिन की गुल्लक तक ले गए। इस दौरान चोरों ने घर में फ्रिज में रखा खाना पीना भी खाया। कुल मिलाकर चोरों ने तसल्ली से घर की तलाशी ली।


सुबह करीब छह बजे पड़ोस में ही रहने वाले उनके रिश्तेदार ने जब ताले टूटे देखे तो शक होने पर अनंगपाल को सूचना दी। साथ में पुलिस को भी बताया। खबर पर पुलिस व अनंगपाल दौड़े चले आए। इस संबंध में दी तहरीर में चोरी गए माल की कीमत 25 लाख के करीब बताई गई है। इधर, सुबह पुलिस के सामने इलाके के लोगों ने कॉलोनी में किसी तरह की दिन या रात में गश्त न होने पर जमकर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed