{"_id":"5d3cb0f78ebc3e6ce212a9c2","slug":"thief-arrest-aligarh-news-ali2094965199","type":"story","status":"publish","title_hn":"बन्नादेवी पुलिस ने दबोचा शातिर चोर गिरोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बन्नादेवी पुलिस ने दबोचा शातिर चोर गिरोह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के बन्नादेवी थाना क्षेत्र की रामदास कालोनी और गूलर रोड स्थित मकान में पिछले दिनों चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला शातिर गिरोह थाना पुलिस के हाथ लग गया। चोरों को मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने नुमाइश मैदान के पुनिया गेट के सामने से दबोचा। इनके पास से सोने के जेवरात और नकदी बरामद हुई। तीनों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। जेल जाने वाले में दो बाल अपचारी शामिल रहे।
एसपी सिटी अभिषेक ने प्रेसवार्ता कर चोरों के पकड़े जाने का खुलासा किया। एसपी सिटी के अनुसार पकड़े गए चोरों में दो बाल अपचारी और एक गैंग सरगना गौरव उर्फ मोगली पुत्र स्व: राजेंद्र कु मार निवासी कांशीराम कालोनी, सारसौल, बन्नादेवी हैं। इनके पास से एक सोने की जंजीर, तीन कान के झुमके, दो झुमकी, दो पेंडिल, गले का हार, कुंडल, लॉकिट, एक नाक की लौंग, तीन जोड़ी पायल, 9150 रुपये नकद, एक मोटरसाइकिल एक रिंज और एक बक्सा बरामद किया है। पूछताछ में इन्होंने कुबूला कि 13 जुलाई को घनश्याम स्वरुप सारस्वत निवासी गुरु रामदास नगर, सारसौल और 23 जुलाई को संजय राघव पुत्र निवासी शक्ति नगर, गूलर रोड के घर पर हुई चोरी में इनका हाथ था। उन्होंने बताया कि वह माल को बेचने की फिराक में आए थे। इन सभी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को दबोचने वाली टीम में एसएसआई प्रदीप कुमार, अंकित कुमार, एसआई अश्वनी कु मार, राधेश्याम, हरिओम सिंह, अंकित कु मार शामिल रहे।