फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   TheThief taken Cupboard

घर से अलमारी उठाकर ले गए चोर, नकदी समेत 20 लाख के जेवर चोरी

Fri, 06 Mar 2020 01:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
TheThief taken Cupboard
गेहूं के खेत में मिली अलमारी। - फोटो : HARDUAGANJ
घर जलाली क्षेत्र के खेड़ा खिटकारी गांव में बुधवार रात अज्ञात चोर घर में रखी लोहे की अलमारी उठा ले गए। अलमारी में रखी दो लाख की नकदी व करीब 18 लाख के सोने व चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। छानबीन करने पर अलमारी घर से डेढ़ सौ मीटर दूर गेहूं के खेत में पड़ी मिली। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

जलाली चौकी क्षेत्र के खेड़ा खिटकारी गांव निवासी सत्यप्रकाश शर्मा के दो बेटे नोएडा में रहते हैं। सबसे छोटा बेटा अलीगढ़ के एक होटल में नौकरी करता है। सत्यप्रकाश शर्मा के छोटे भाई वीरेन्द्र शर्मा का बगल में ही मकान बन रहा है, जिसके कारण उनके दोनों बेटे प्रवीण व जीतू पत्नी-बच्चों समेत डेढ़ माह से ताऊ सत्यप्रकाश शर्मा के मकान के ऊपरी हिस्से में रह रहे हैं। बुधवार रात करीब दो बजे जीतू लघुशंका जाने के लिए किवाड़ खोलने का प्रयास किया। लेकिन दरवाजा नहीं खुला। उसने बगल के कमरे में सो रहे बड़े भाई प्रवीण को फोन किया तो उसका दरवाजा भी बाहर से बंद था। संदेह होने पर नीचे सो रहे अपने ताऊ सत्य प्रकाश और भाभी साक्षी को भी फोन लगाया, लेकिन वह भी कमरे बाहर से नहीं निकल सके। फोन पर पड़ोसी लल्लासेन की बेटी डिम्पल ने छत से पहुंचकर ऊपर के दरवाजों में बंधी रस्सियां खोलीं।
विज्ञापन

बाहर आकर देखा तो छत की सीढ़ियों पर लगा ताला टूटा हुआ था। नीचे पहुंचे तो सत्यप्रकाश शर्मा के दरवाजे से बंधी कमीज तथा पुत्र वधु साक्षी के कमरे से बंधी रस्सी खोलकर बाहर निकाला। मुख्य दरवाजे खुला हुआ था। घर में से नकदी व जेवरातों वाली एक अलमारी गायब थी। ग्रामीणों ने छानबीन शुरू की तो घर के पीछे करीब डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर मुन्नालाल के गेहूं के खेत में अलमारी मिल गई। लेकिन उसमें रखी नकदी व जेवरात गायब थे। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष संदीप कुमार मौके पर पहुंचे तथा फोरेंसिक टीम को जांच के लिए बुला लिया। सत्य प्रकाश शर्मा की ओर से अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सटीक थी सूचना, करीबी पर जा रहा संदेह...
सत्यप्रकाश शर्मा के घर में तीन अलमारियां हैं, लेकिन पूरी तरह से आश्वस्त बदमाशों ने उसी अलमारी को उठाया, जिसमें नकदी व जेवरात रखे थे। वहीं ऊपर रह रहे भतीजे प्रवीन कुमार ने निर्माणाधीन मकान पर लेंटर के लिये दो दिन पूर्व ही आलू बेचकर दो लाख का इंतजाम किया था जिसके रुपये उसने ताऊ सत्यप्रकाश शर्मा को ही दिये जो उसी अलमारी में रखे गये। आशंका है कि बदमाशों ने दो लाख की भनक के चलते इस घटना को अंजाम दिया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed