फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   These people should be punished severely. Bulldozers should be used on their houses.

कृतार्थ की हत्या: अभिभावक-स्कूल संचालक बोले, मिले कड़ी से कड़ी सजा

Fri, 27 Sep 2024 09:52 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 27 Sep 2024 09:52 PM IST
सार

कक्षा दो के छात्र कृतार्थ की गला दबाकर हत्या स्कूल प्रबंधक दिनेश बघेल के पिता जसोदन ने किया है। वह तंत्र-मंत्र में अधिक विश्वास रखता है। इसी अंधविश्वास ने छात्र और स्कूल के बीच के रिश्ते से विश्वास उठाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ा।

विज्ञापन
These people should be punished severely. Bulldozers should be used on their houses.
मृतक कृतार्थ - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हाथरस जिले में सहपऊ के रसगवां के डीएल पब्लिक स्कूल में कक्षा दो के छात्र की हत्या ने शिक्षा के मंदिर को बदनाम कर दिया है। छात्र की हत्या के मूल में तंत्र-मंत्र का मामला सामने आया है। इसके बाद शिक्षा के मंदिर को बदनाम करने वाले स्कूल प्रबंधक पर कड़ी कार्रवाई करने की वकालत बुद्धिजीवियों ने की है। वहीं, स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने विज्ञान के बजाय तंत्र-मंत्र पर जोर देने वाले स्कूल को तुरंत बंद कर देना चाहिए।

विज्ञापन


कक्षा दो के छात्र कृतार्थ की गला दबाकर हत्या स्कूल प्रबंधक दिनेश बघेल के पिता जसोदन ने किया है। वह तंत्र-मंत्र में अधिक विश्वास रखता है। इसी अंधविश्वास ने छात्र और स्कूल के बीच के रिश्ते से विश्वास उठाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ा। लोगों ने कहा कि इस मामले में कानून ऐसी कार्रवाई करे, जो समाज के लिए नजीर बन जाए।

विज्ञापन

वैज्ञानिक युग में तंत्र-मंत्र फिजूल की बातें हैं। जिस स्कूल पर तथ्यात्मक ज्ञान सिखाने का जिम्मा था। अगर वहां जादू-टोना के नाम पर बच्चे की हत्या कर दी जाए, तो निश्चित रूप से स्कूल को बंद कर देना चाहिए।-श्याम कुंतैल, प्रधानाचार्य, ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों में हमेशा ज्ञान की बातें की जाती हैं। जादू-टोना की किसी भी स्कूल में जगह नहीं है। तथ्य आधारित और तर्कसंगत बातें ही स्कूल की आधारशिला हैं। बच्चे की हत्या अगर तंत्र-मंत्र की वजह से हुई है, तो स्कूल को बंद कर देना चाहिए।-आरती मित्तल, प्रधानाचार्य, मदर्स टच स्कूल
स्कूल में तंत्र-मंत्र की वजह से एक मासूम बच्चे की हत्या होना मनाेवैज्ञानिक दृष्टि से हत्यारे की मानसिक विकृति को दर्शाता है। ऐसे व्यक्ति की काउंसिलिंग होना बहुत जरूरी है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो उसका तंत्र-मंत्र पर विश्वास खत्म नहीं होगा।-डॉ. मंजू सिंह, मनोवैज्ञानिक, डीएस कॉलेज

हाथरस जिले में सहपऊ के रसगवां के डीएल पब्लिक स्कूल में बच्चे के हत्यारे को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। ऐसे स्कूल बंद हो जाना चाहिए। जो कृत्य स्कूल प्रबंधक के पिता जसोदन ने किया है, वह शर्मनाक है।-इंजी. आगा यूनुस, अभिभावक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed