{"_id":"60de1cd98ebc3eacd955729c","slug":"there-will-be-no-summer-vication-in-amu-this-year-city-office-news-ali2670246106","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस वर्ष एएमयू में गर्मियों की छुट्टियां नहीं होंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस वर्ष एएमयू में गर्मियों की छुट्टियां नहीं होंगी
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के चलते सन् 2020 और 2021 में शैक्षिक सत्र के अनियमित होने और इसको वापस नियमित करने के लिए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय द्वारा फैसला लिया गया है कि इस वर्ष गर्मियों की छुट्टी नहीं होगी।
यह फैसला विश्वविद्यालय की तीन गवर्निंग बॉडी में से एक एग्जीक्यूटिव काउंसिल की 14 जून को हुई बैठक में लिया गया था। बैठक में यह तय किया गया कि इस शैक्षिक सत्र में विश्वविद्यालय के शिक्षकों को गर्मियों की छुट्टियों के बदले में 35 दिनों की डिटेंशन लीव दी जाएगी। एग्जीक्यूटिव काउंसिल की बैठक में फैसला लिया गया कि विश्वविद्यालय के लिए छात्रों का शैक्षणिक कैरियर पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।
महामारी के कारण शिक्षा और शैक्षणिक गतिविधियों को जो क्षति पहुंची है उसकी भरपाई जरूर की जानी चाहिए। छात्रों का जो भी नुकसान हुआ है उसकी अधिकतम क्षतिपूर्ति होनी चाहिए। इसी उद्देश्य पर केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने भी बल दिया है। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए शैक्षिक सत्र 2020-21 में गर्मियों की छुट्टियों को रद्द करने का फैसला लिया गया है। पिछले वर्ष महामारी फैलने के बाद विश्वविद्यालय द्वारा वार्षिक परीक्षाएं और सत्र परीक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से कराई गई थीं। इसके बाद प्रवेश परीक्षाओं को ऑफलाइन माध्यम से कराया गया था, लेकिन दूसरी लहर के बाद फिर से शैक्षणिक गतिविधियों को ऑनलाइन संचालित शुरू कर दिया गया। इस तरह विश्वविद्यालय प्रशासन ने शैक्षिक सत्र को पटरी पर लाने में काफी हद तक सफलता हासिल की।