फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   There will be investment of more than one lakh crore in the state: Mahana

अलीगढ़ः प्रदेश में एक लाख करोड़ से अधिक का होगा निवेश : महाना

Fri, 17 Sep 2021 08:03 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 08:03 PM IST
विज्ञापन
There will be investment of more than one lakh crore in the state: Mahana
संबोधित करते औद्योगकि विकास मंत्री सतीश महाना। - फोटो : CITY OFFICE
औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने कहा कि प्रदेश में अल्प समय में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश हुआ है। पहले प्रदेश में औद्योगिक प्लाट लेने वाले नहीं मिलते थे। अब उपलब्ध प्लाट से कई गुना आवेदन आते हैं।
विज्ञापन

सतीश महाना सोमवार को जीटी रोड स्थित रूबी होटल में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने ‘आईआईए अलीगढ़ जॉब पोर्टल डॉट काम’ का शुभारंभ किया। कहा कि आईआईए ने नियोक्ता एवं कारीगरों के बीच के गैप को भरने का सराहनीय प्रयास किया है। इससे उद्योग को कुशल कारीगर एवं कारीगर को रोजगार मिलेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में औद्योगिक विकास की गंगा बह रही है।
विज्ञापन

पहले उत्तर प्रदेश में उद्यमी उद्योग नहीं लगाना चाहते थे। अब निवेश में उत्तर प्रदेश को वरीयता दे रहे हैं। उद्यमियों को बहुत कम मूल्य पर औद्योगिक भूमि उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि डिफेंस कॉरिडोर में सिर्फ डिफेंस का समान बनाने वाले को भूमि आवंटित की जा रही है। अलीगढ़ नोड में सबसे अच्छा काम हो रहा है। उन्होंने निजी औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने एवं समस्याओं का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाना ने कहा कि कोविड काल में आत्मनिर्भर भारत के तहत प्रदेश में ऑक्सीजन कन्संट्रेटर, वेंटिलेटर, पीपीई किट व मास्क सहित अन्य मेडिकल उपकरणों का निर्माण शुरू हुआ। इस अवसर पर सतीश गौतम, डॉ. राजीव अग्रवाल, अलीगढ़ चैप्टर के चेयरमैन शलभ जिंदल, मनोज अग्रवाल, मनीष बंसल, जितेंद्र गोयल, अजय पटेल, अतुल अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, सुनील गर्ग, आदित्य बजाज आदि उपस्थित थे। संचालन आलोक झा एवं राजेश अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed