फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   There was a tremendous boom in the banking business of the district during the Corona period

अलीगढ़ : कोरोना काल में जिले के बैंकिंग कारोबार में जबरदस्त उछाल

Mon, 25 Apr 2022 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
There was a tremendous boom in the banking business of the district during the Corona period
अनिल कुमार सिंह, एलडीएम - फोटो : CITY OFFICE
कोरोना संक्रमण काल में विश्व की अर्थव्यवस्थाएं संकट में आ गई थीं, लेकिन अलीगढ़ के बैंकिंग कारोबार तेजी देखने को मिली। बीते तीन साल के आंकड़ों पर गौर करें तो प्रति वर्ष लगभग चार हजार करोड़ रुपये वृद्धि हुई। वर्ष 2011 में अलीगढ़ जिले का बैंकिंग कारोबार करीब 16 हजार करोड़ रुपये था, जो दिसंबर 2021 तक 35939 करोड़ तक पहुंच गया है। अभी वित्तीय वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही के आंकड़े जारी होना शेष है। उम्मीद जताई जा रही है कि चौथी तिमाही के आंकड़े जुड़ने के बाद ये आंकड़ा लगभग 37 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 26 बैंकों की 308 शाखाओं में प्रतिदिन औसतन 350 से 400 करोड़ रुपये का कारोबार होता है। तमाम सरकारी योजनाओं को सीधे ग्राहकों के बैंक खाते से जोड़ना, जन धन योजना, सब्सिडी, यूपीआई व ऑनलाइन भुगतान व राष्ट्रीयकृत के साथ निजी बैंकों की सक्रियता से इस सेक्टर में तेजी बरकरार है।
विज्ञापन

ये हैं आंकड़े
- 31 मार्च 2019 में कुल जमा 16639 करोड़ रुपये के सापेक्ष 9225 करोड़ रुपये के ऋण दिए गए। कुल बैकिंग कारोबार 25865 करोड़ रुपये तक पहुंचा। इस दौरान सीडी रेशियो 55 प्रतिशत तक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 31 मार्च 2020 में कुल जमा रकम 19231.87 करोड़ रुपये थी। कुल ऋण 10182 करोड़ रुपये था। कुल बैंकिंग कारोबार 29413.89 करोड़ रुपये था। इस दौरान जमा के सापेक्ष ऋण का अनुपात यानी सीडी रेशियो 52 प्रतिशत तक रहा।
- 31 मार्च 2021 में कुल जमा 21754.46 करोड़ रुपये था। कुल ऋण 11810.41 करोड़ रुपये बांटा गया था। कुल बैंकिंग कारोबार 33564.87 करोड़ रुपये का रहा। इस दौरान सीडी रेशियो 54 प्रतिशत रहा।
- 31 दिसंबर 2021 में कुल 23613 करोड़ रुपये जमा और ऋण के तौर पर 12327 करोड़ रुपये बांटे गए। कुल कारोबार 35939.7 करोड़ रुपये का रहा। इस दौरान सीडी रेशियो 52 प्रतिशत रहा। इन आंकड़ों में अभी चौथी तिमाही के आंकड़े बाकी है।

फैक्ट फाइल
- अलीगढ़ में सरकारी और निजी बैंकों की संख्या 26 है।
- सभी 26 बैंकों की कुल 308 शाखाएं हैं।
- लगभग 27 लाख ग्राहक हैं।
बैंकिंग कारोबार में लगातार तेजी आ रही है। हर वित्तीय वर्ष में लगभग चार हजार करोड़ की वृद्धि हो रही है। कोरोना काल में भी अलीगढ़ की बैंकों का प्रदर्शन अच्छा रहा है। वर्तमान में करीब 36 हजार करोड़ से अधिक का कारोबार है। वित्तीय वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही का आंकड़ा जोड़ने पर यह 37 हजार करोड़ को पार कर जाएगा। बढ़ते बैंक कारोबार में यूपीआई जैसे ऑनलाइन लेनदेन का अच्छा योगदान है।
- अनिल कुमार सिंह, एलडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed