फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   There was a temple instead of a mosque, which was demolished by the Hindu king: Prof. zahid

मस्जिद की जगह मंदिर था जिसे हिंदू राजा ने ढहाया था : प्रो. जाहिद

Thu, 19 May 2022 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
There was a temple instead of a mosque, which was demolished by the Hindu king: Prof. zahid
ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर नई-नई बातें सामने आ रही हैं। अब इस मामले में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के सुन्नी थियोलॉजी विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. जाहिद अली खान भी नए तर्क के साथ कूद पड़े हैं। उन्होंने कहा कि वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद की जगह पहले मंदिर था। ऐसा लेखक पट्टाभि सीतारमैया की पुस्तक में जिक्र है। प्रो. जाहिद का कहना है कि मंदिर के एक हिस्से को किसी हिंदू राजा ने ध्वस्त करा दिया था जिस पर मस्जिद बना दी गई।
विज्ञापन

प्रो. जाहिद अली ने कहा कि मुगल बादशाह औरंगजेब वाराणसी आया था। उन्होंने गंगा स्नान किया और मंदिर में रखी मूर्ति का दर्शन करने की इच्छा जताई, जिसे अकबर के शासनकाल में टोडरमल व राजा मानसिंह ने शाही खजाने से मंदिर बनवाया था। गंगा स्नान के दौरान एक रानी गायब पाई गई, उसे तलाश किया गया, जो मंदिर के एक हिस्से में अस्त-व्यस्त कपड़ों में मिली। हिंदू राजा ने इस हिस्से को अपवित्र मानकर ढहा दिया। उस हिस्से में मस्जिद बना दी गई थीं। वहां की मूर्तियां अन्यत्र रख दी गईं। उन्होंने कहा कि यह सब पट्टाभि सीतारमैया की पुस्तक में उल्लेख है। उन्होंने कहा कि देश में जो हालात हैं, उससे भटकाने का प्रयास किया जा रहा है। महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है, लेकिन इस पर बहस होने के बजाय हिंदू-मुस्लिम, मंदिर-मस्जिद पर बहस हो रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed