फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   fight between the brothers

Aligarh News: भाइयों में हुआ झगड़ा, सिर में डंडा लगने से एक की मौत

Sun, 16 Jul 2023 01:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Sun, 16 Jul 2023 01:24 AM IST
सार

चित्रपाल की बड़े भाई गेंदालाल से शुक्रवार को कहासुनी व झगड़ा हो गया। तब कुछ लोगों ने उन्हें शांत करा दिया। शनिवार शाम दोनों भाइयों में फिर से कहासुनी के साथ मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि गेंदालाल ने अपने साले मानिक निवासी दादों आदि के साथ मिलकर चित्रपाल की पिटाई शुरू कर दी। इसी दौरान सिर पर डंडा लगने से चित्रपाल अचेत होकर वहीं गिर गए।

विज्ञापन
fight between the brothers
गांव खड़ौआ में घटना की जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पालीमुकीमपुर थाना क्षेत्र के गांव खड़ौआ में घर के आगे मिट्टी डालने पर सगे भाइयों के बीच झगड़ा हो गया। घटना के दौरान सिर में डंडा लगने से छोटे भाई की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


गांव खड़ौआ निवासी चित्रपाल 45 वर्ष पुत्र प्यारे लाल किसान थे। उनके बड़े भाई गेंदालाल पड़ोस में बने दूसरे मकान में रहते हैं। गेंदालाल ने अपने घर के आगे सड़क तक मिट्टी डालकर ऊंचाई कर दी थी। इससे चित्रपाल के घर की नाली का पानी रुक गया।लगातार हो रही बारिश से उनके घर के सामने जलभराव हो गया। इससे उनको परेशानी हुई।
विज्ञापन


इसी बात पर चित्रपाल की बड़े भाई गेंदालाल से शुक्रवार को कहासुनी व झगड़ा हो गया। तब कुछ लोगों ने उन्हें शांत करा दिया। शनिवार शाम दोनों भाइयों में फिर से कहासुनी के साथ मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि गेंदालाल ने अपने साले मानिक निवासी दादों आदि के साथ मिलकर चित्रपाल की पिटाई शुरू कर दी। इसी दौरान सिर पर डंडा लगने से चित्रपाल अचेत होकर वहीं गिर गए। मौके पर उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर इंस्पेक्टर ऋषिपाल सिंह कसाना टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। वहीं आरोपी घरों से फरार हो गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गेंदालाल व मानिक के नाम प्रकाश में आए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed