फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   There is a possibility of increasing election rivalry after the result

परिणाम के बाद चुनाव रंजिश बढ़ने की आशंका

Tue, 04 May 2021 12:31 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
There is a possibility of increasing election rivalry after the result
पंचायत चुनाव निपट चुका है। परिणाम भी सामने आ गए हैं। इसके बाद सबसे बड़ी चुनौती जिले के दर्जन भर से अधिक गांवों में रंजिशों के मुखर होने से रोकने की है। इसे लेकर पुलिस स्तर से तैयारी की जा रही है। गांव-गांव ऐसी रंजिशों पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है, जहां किसी अनहोनी की आशंका है। देर शाम एसएसपी कलानिधि नैथानी ने थाना व चौकी प्रभारियों को सतर्क किया है। साथ में लोगों से पुलिस क्राइम हेल्पलाइन पर तत्काल किसी भी अंदेशे पर सूचना देने की अपील की है।
विज्ञापन

पंचायत स्तर पर हर बार परिणाम जारी होने के बाद रंजिशें बढ़ जाती हैं। अपने जिले में एक दर्जन से अधिक ऐसी पंचायतें हैं, जिन पर पुलिस का विशेष ध्यान है। कुछ विवाद तो ऐसे भी रहे जो परिणाम जारी होने के तत्काल बाद थाने पहुंचे हैं, जिन्हें लेकर पुलिस अलर्ट है। उन गांवों पर विशेष नजर रखी जा रही है। कहीं विवाद यह है कि सांठ-गांठ कर चुनाव कराया गया है तो कहीं विवाद है कि हार से बौखलाए लोग विवाद पैदा करने को आतुर हैं।
विज्ञापन

ये हैं ताजा उदाहरण
नवनिर्वाचित प्रधान को मारने की धमकी
ब्लॉक लोधा के गांव बाढ़ौन के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान जितेंद्र कुमार ने उन्हें जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। प्रधान ने गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। प्रधान जितेंद्र कुमार ने कहा कि चुनाव लड़ने से पहले ही गांव के कुछ लोग उन्हें लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन धमकियों के चलते उनका घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। इसलिए उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई जाए। धमकी देने के बाद देर रात तक प्रधान को घर से निकालकर पीटने की कोशिश होती रही। मगर वह अपने घर में ही छिपा रहा और गांव में तनाव का माहौल रहा।
जबरन एक वोट से हराने का आरोप
ब्लॉक धनीपुर के गांव ग्वालरा में प्रधान पद के प्रत्याशी प्रद्युम्न ने जबरन एक वोट से हराने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने डीएम से शिकायत की है। प्रद्युम्न ने बताया कि पहले राउंड की गिनती के बाद उन्हें 120 वोट से विजयी घोषित कर दिया गया, लेकिन प्रमाण पत्र नहीं दिया गया।
जब सुबह प्रमाण पत्र लेने गया, तब उनकी जानकारी के बिना वीडियो रिकॉर्डिंग कराकर दोबारा वोटों की गिनती की जा रही थी। इसका विरोध किया। फिर भी गिनती जा रही है और उन्हें एक वोट से हरा दिया गया। बता दें कि यहां प्रधानी को लेकर लंबे समय से दो पक्षों में रंजिश मुखर है। इस बार दूसरे पक्ष के मनोज की जीत के बाद यह आरोप विवाद का कारण बन रहा है।

- पंचायत चुनाव के परिणाम जारी होने के बाद पैदा होने वाली रंजिशों पर हमारी पैनी नजर है। थाना व चौकी पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है। लोगों से अपील है कि किसी भी विवाद की तत्काल पुलिस क्राइम हेल्पलाइन पर सूचना दें। सूचनादाता को गुप्त रखकर कार्रवाई की जाएगी। - कलानिधि नैथानी एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed