फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   There is a possibility of a new form of Corona being activated in the civil line area

सिविल लाइन क्षेत्र में कोरोना का नया रूप सक्रिय होने की आशंका

Sun, 09 May 2021 11:55 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
There is a possibility of a new form of Corona being activated in the civil line area
कोरोना वायरस की दूसरी लहर में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के मौजूदा और सेवानिवृत्त 50 से अधिक शिक्षकों व विद्वानों की मौत के बाद हड़कंप मचा हुआ है। मरने वाले ज्यादातर पूर्व व मौजूदा शिक्षक सिविल लाइन क्षेत्र में रहते थे।
विज्ञापन

ऐसे में आशंका व्यक्त की जा रही है कि इस क्षेत्र में कोरोना वायरस का कोई नया रूप तो सक्रिय तो नहीं है। इस बात की पुष्टि के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज के माइक्रो बायोलॉजी विभाग की कोविड प्रयोगशाला ने इकट्ठा किए कोविड-19 वायरस के सैंपल परीक्षण के लिए सीएसआईआर इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटेड बायोलाजी, नई दिल्ली को भेजा गया है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी उमर सलीम पीरजादा ने बताया कि एएमयू के कई वर्तमान और पूर्व शिक्षकों व अन्य कर्मचारियों की मौत के बाद यह आशंका पैदा हुई कि कहीं वायरस का नया रूप तो सक्रिय नहीं है, क्योंकि मरने वाले सभी शिक्षक व विद्वान सिविल लाइन क्षेत्र में ही रहते थे। भेजे गए नमूने एएमयू कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर के पत्र के साथ आईसीएमआर के नियमों के अनुसार भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोफेसर मंसूर ने आईसीएमआर के महानिदेशक प्रोफेसर बलराम भार्गव से अनुरोध किया है कि वे आईसीएमआर के संबंधित अनुभाग एवं विभाग को इन कोविड 19 नमूनों का विश्लेषण करने का निर्देश दें ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं कोविड-19 वायरस का नया रूप अलीगढ़ में विकसित तो नहीं हो रहा है।

उन्होंने पत्र में लिखा है कि यह ध्यान में लाया जाना है कि एएमयू के 16 शिक्षक, कई सेवानिवृत्त शिक्षक और कर्मचारी, जो विश्वविद्यालय परिसर और आस-पास के क्षेत्रों में निवास कर रहे थे, कोविड की वजह से मर चुके हैं। ऐसा माना जाता है कि विश्वविद्यालय से सटे सिविल लाइंस क्षेत्र में विशेष प्रकार का वायरस फैल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed