फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Theft from mobile shop near CO Barla office

Aligarh News: सीओ बरला कार्यालय के पास मोबाइल की दुकान से चोरी

Wed, 15 Nov 2023 01:04 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Theft from mobile shop near CO Barla office
पनैठी स्थिति पुलिस क्षेत्राधिकारी बरला कार्यालय के निकट सोमवार की रात अज्ञात चोर एक मोवाइल की दुकान का शटर तोड़ कर लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का मुआयना किया है।पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन




गांव नगला पतेल निवासी गौरव कुमार पुत्र सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया है कि पनैठी स्थित सीओ बरला कार्यालय से कुछ ही दूरी पर वह एक किराए की दुकान में न्यू कृष्णा कम्यूनिकेशन के नाम से मोबाइल एवं पार्ट की दुकान चलाते हैं। रोज की भांति सोमवार की शाम वह अपनी दुकान बंद कर घर चले गए। इसी बीच रात में किसी समय अज्ञात चोरों ने उनकी दुकान का शटर तोड़ दिया।
विज्ञापन




वहां रखे कीमती मोबाइलों के साथ अन्य सामान चोरी कर लिया। उसने पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना पर सीओ सर्जना सिंह के साथ थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने मौके पर पहुंच कर पीड़ित दुकानदार से मामले की जानकारी करते हुए घटनास्थल का मुआयना किया है। थाना प्रभारी अवधेश कुमार का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed