फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Theft by breaking the lock of Deputy Commissioner orderly house

Aligarh: डिप्टी कमिश्नर के अर्दली पत्नी संग गए दिल्ली, चोरों ने खंगाल दिया घर, मुकदमा दर्ज

Tue, 24 Sep 2024 03:14 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 24 Sep 2024 03:14 PM IST
सार

पति-पत्नी दिल्ली गए थे। वहां से जब लौट कर घार वापस आए तो देखकर दंग रह गए।  सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर घर के पीछे वाले दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे। चोर सोने की चूड़ियां, मंगलसूत्र, 15 हजार रुपये, गणेश जी की चांदी की मूर्ति समेत करीब दो लाख रुपये से अधिक का सामान चोरी कर ले गए।
 

विज्ञापन
Theft by breaking the lock of Deputy Commissioner orderly house
क्वार्सी थाना क्षेत्र की सुरेंद्रनगर में डिप्टी कमिश्नर के अर्दली के घर हुई चोरी के बाद फैला सामान - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ में डिप्टी कमिश्नर प्रशासन के अर्दली के बंद घर को चोरों ने खंगाल लिया। घर का ताला तोड़कर चोर नकदी, जेवरात आदि समेत करीब दो लाख से अधिक का माल चोरी कर ले गए। पुलिस चोरों की तलाश में घर के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन


थाना क्वार्सी क्षेत्र के रावणटीला-सुरेंद्र नगर निवासी आशीष कुमार अलीगढ़ कमिश्नरी में डिप्टी कमिश्नर प्रशासन के अर्दली के रूप में तैनात हैं। आशीष ने बताया कि उनके बड़े भाई की तबीयत पिछले कई दिनों से खराब है। दिल्ली के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। 20 सितंबर को वह भाई को देखने के लिए पत्नी के साथ दिल्ली गए थे। जहां से 22 सितंबर रात वापस आए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जैसे ही घर के अंदर घुसे तो देखा सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर घर के पीछे वाले दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे। आशीष के अनुसार चोर सोने की चूड़ियां, मंगलसूत्र, 15 हजार रुपये, गणेश जी की चांदी की मूर्ति समेत करीब दो लाख रुपये से अधिक का सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर रात में पुलिस पहुंच गई। क्वार्सी के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर चोरों को तलाशा जा रहा है। घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed