{"_id":"63cabfe59ed5ed3a30294418","slug":"theater-operator-in-fear-for-pathan-film-release-sought-security-2023-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सिनेमाघर संचालक डर में, मांगी सुरक्षा, 25 जनवरी को होनी है पठान फिल्म रिलीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सिनेमाघर संचालक डर में, मांगी सुरक्षा, 25 जनवरी को होनी है पठान फिल्म रिलीज
Fri, 20 Jan 2023 09:53 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 20 Jan 2023 09:53 PM IST
सार
फिल्म पठान की रिलीज को लेकर अलीगढ़ के सिनेमाहॉल संचालक डरे हुए हैं। कुछ संगठनों ने फिल्म के विराेध का एलान किया है। सिनेमाहॉल संचालकों ने सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन
फिल्म पठान
- फोटो : social media
विस्तार
फिल्म अभिनेता शाहरुख खान एवं दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म पठान 25 जनवरी को अलीगढ़ के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म को लेकर शहर में करणी सेना समेत कई संगठनों ने विरोध जताते हुए एलान किया है कि फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होने देंगे। इसको लेकर सिनेमाघर संचालकों ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन
शहर के सीमा मल्टीप्लेक्स के प्रबंधक ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर एक प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा की मांग की है। सीमा सिनेमा घर के प्रबंधक अक्षय दीक्षित ने बताया कि पठान फिल्म को लेकर शहर के कुछ संगठनों ने विरोध का एलान किया है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म के प्रदर्शन की स्वीकृति दे दी है। फिल्म को लेकर रात में एडवांस बुकिंग खोल दी गई है। सिनेमाघर संचालकों को पुलिस की ओर से पूरी सुरक्षा का आश्वासन मिला है
विज्ञापन