फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The youth was taken to his house and beaten up, a case was filed against four people

Aligarh News: घर में ले जाकर युवक को पीटा, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Tue, 29 Jul 2025 01:23 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
The youth was taken to his house and beaten up, a case was filed against four people
क्षेत्र के गांव रायपुर दहेली में एक युवक को घर में ले जाकर पीटने के मामले में पुलिस ने सोमवार को चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। परिजनों ने बताया है कि 27 जुलाई को की गई पिटाई से युवक गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन


अंकित निवासी रायपुर दहेली ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया है कि 27 जुलाई की सुबह उसके बड़े भाई सुमित गांव में सतेंद्रपाल सिंह के यहां परचून की दुकान पर सामान लेने गए थे। वहां रुपयों को लेकर सुमित व सतेंद्रपाल में कहासुनी हो गई। आरोप है कि सतेंद्रपाल ने अपने भाई अजलेश, सुनील व साले कपिल को बुला लिया। आरोपी एक राय होकर सुमित को घर में खींचकर ले गए। कमरे में उसी लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा।
विज्ञापन


इसमें आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। युवक को कमरे से बाहर निकाला। परिजनों ने बताया है कि पिटाई से सुमित गंभीर रूप घायल हो गया है। उसके दोनों हाथों में फ्रैक्चर हो गया। गंभीर हालत में उसे सीएचसी जवां ले जाया गया। वहां से उसे जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सीओ सर्वम सिंह ने बताया कि मामले में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सतेंद्रपाल, अजलेश सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed